लाइव न्यूज़ :

EPFO: ईपीएफओ ने जुलाई में जोड़े 18.23 लाख अंशधारक, देश में संगठित क्षेत्र में रोजगार बढ़े, यहां देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2022 13:39 IST

EPFO: आंकड़ों के अनुसार, नये सदस्यों की संख्या में वृद्धि अप्रैल, 2022 से जारी है। कुल 10.58 लाख नये सदस्यों में से करीब 57.69 प्रतिशत 18 से 25 साल के आयु वर्ग के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंगठित क्षेत्र में जो नौकरियां आ रही हैं, वे युवाओं को मिल रही हैं।करीब 4.07 लाख सदस्य ईपीएफओ के दायरे से बाहर हुए हुए जबकि 11.72 लाख बाहर होने के बाद फिर से ईपीएफओ से जुड़े। स्त्री-पुरुष आधार पर शुद्ध रूप से 4.06 लाख महिलाएं ईपीएफओ से जुड़ीं।

नई दिल्लीः देश में संगठित क्षेत्र में रोजगार बढ़े हैं। यह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के आंकड़ों से पता चलता है। ईपीएफओ ने इस साल जुलाई में 18.23 लाख नये अंशधारक जोड़े हैं जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 24.48 प्रतिशत अधिक है।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि ईपीएफओ के  जारी नियमित वेतन पर रखे जाने वाले कर्मचारियों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार जुलाई में जोड़े गये कुल नये सदस्यों में से करीब 10.58 लाख सदस्य पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आये हैं।

आंकड़ों के अनुसार, नये सदस्यों की संख्या में वृद्धि अप्रैल, 2022 से जारी है। कुल 10.58 लाख नये सदस्यों में से करीब 57.69 प्रतिशत 18 से 25 साल के आयु वर्ग के हैं। यह बताता है कि शिक्षा पूरी करने के बाद नये लोगों को संगठित क्षेत्र में काम मिल रहा है। साथ ही संगठित क्षेत्र में जो नौकरियां आ रही हैं, वे युवाओं को मिल रही हैं।

आलोच्य महीने में करीब 4.07 लाख सदस्य ईपीएफओ के दायरे से बाहर हुए हुए जबकि 11.72 लाख बाहर होने के बाद फिर से ईपीएफओ से जुड़े। स्त्री-पुरुष आधार पर शुद्ध रूप से 4.06 लाख महिलाएं ईपीएफओ से जुड़ीं। यह पिछले साल जुलाई के मुकाबले 34.84 प्रतिशत अधिक है।

आलोच्य महीने में ईपीएफओ से जुड़े कुल नये सदस्यों में महिला कार्यबल की हिस्सेदारी 27.54 प्रतिशत है जो पिछले 12 महीने में सर्वाधिक है। यह बताता है कि संगठित क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में मासिक आधार पर शुद्ध रूप से जुड़े सदस्यों की संख्या बढ़ी है।

माह के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में शुद्ध रूप से 12.46 लाख सदस्य जुड़े। यह विभिन्न आयु वर्ग में शुद्ध रूप से ईपीएफओ से जुड़े सदस्यों का 68.36 प्रतिशत है। बयान के अनुसार, संगठित क्षेत्र में रोजगार का यह आंकड़ा अस्थायी है क्योंकि आंकड़ें लगातार आते रहते हैं। कर्मचारियों के रिकार्ड को अद्यतन करना एक निरंतर प्रक्रिया है। इसी के तहत पिछले आंकड़ों को हर महीने अद्यतन किया जाता है।

टॅग्स :EPFOदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स