लाइव न्यूज़ :

52 हफ्तों से जेट एयरवेज के शेयर में गिरावट, चेयरमैन नरेश गोयल बोले- शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं

By भाषा | Updated: August 10, 2018 13:55 IST

कंपनी का शेयर 5 जनवरी, 2018 को 52 सप्ताह के उच्चस्तर 883.65 रुपये पर पहुंचा था। उस समय के बाद से आज यह 67.5 प्रतिशत नीचे है। 

Open in App

नई दिल्ली, 10 अगस्त:जेट एयरवेज के संस्थापक चेयरमैन नरेश गोयल ने कहा कि उनके शेयरधारकों को इस समय पैसा गंवाना पड़ा है, जिसकी वजह से वह अपने को दोषी और शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों से जेट एयरवेज के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिल रहे हैं। कारोबार के दौरान यह 52 सप्ताह के निचले स्तर 286.95 रुपये पर आ गया।

गौरतलब है कि वित्तीय संकट से जूझ रही इस निजी एयरलाइन कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई है। यह एक संपूर्ण सेवा विमानन कंपनी है। इसका शेयर दो जुलाई के बाद से 12 प्रतिशत टूट चुका है। कंपनी का शेयर 5 जनवरी, 2018 को 52 सप्ताह के उच्चस्तर 883.65 रुपये पर पहुंचा था। उस समय के बाद से आज यह 67.5 प्रतिशत नीचे है। 

कंपनी की सालाना आमसभा को संबोधित करते हुए गोयल ने 9 अगस्त को कहा कि प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है और ईंधन भी महंगा हो रहा है। गोयल ने कहा, काफी शेयरधारकों ने पैसा गंवाया है। मैं दोषी और शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं।' 

एयरलाइन की वित्तीय सेहत और कर्मचारियों के वेतन में कटौती के प्रस्ताव की चिंता के बीच जेट एयरवेज के चेयरमैन ने कहा कि सार्वजनिक धारणा सुधारने तथा नकारात्मक प्रचार को रोकने के लिए एक नई समिति गठित की जाएगी। 

गोयल ने कहा कि नई कार्यकारी समिति के जरिये कंपनी के बारे में सभी धारणाओं को सुधारा जाएगा। एयरलाइन के निदेशक नसीम जैदी और अशोक चावला नई कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि एयरलाइन का वैश्विक स्तर पर भागीदारों के साथ मजबूत कोड शेयर नेटवर्क है। उन्होंने कहा कि हम इंजीनियरिंग और उड़ान परिचालन में एयर इंडिया के साथ भी सहयोग पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खारोला के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं। 

जेट एयरवेज ने वेतन में 25 प्रतिशत कटौती के प्रस्ताव को वापस ले लिया है। पायलट और इंजीनियरों द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा था। वित्तीय संकट की वजह से पूर्ण सेवा देने वाली विमानन कंपनी ने वेतन कटौती करने और लागत कटौती के कुछ अन्य उपाय लागू करने का प्रस्ताव किया था।

सूत्र ने बताया कि एयरलाइन के सीईओ विनय दुबे की कर्मचारियों के समूह के साथ पिछले सप्ताह हुई बैठक में वेतन कटौती प्रस्ताव को वापस लेने का फैसला किया गया। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :जेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी