लाइव न्यूज़ :

जेट एयरवेज मामला: आयरिश कंपनी ने बोइंग 777 विमान वापस लेने को एनसीएलटी का खटखटाया दरवाजा

By भाषा | Updated: August 24, 2019 05:15 IST

Open in App

विमान किराये पर देने वाली आयरलैंड की कंपनी फ्लीट आयरलैंड ने शुक्रवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटाते हुए न्यायाधिकरण से जेट एयरवेज मामले में विमानों का पंजीकरण रद्द नहीं करने संबंधी अपने पांच जुलाई के आदेश को वापस लेने की गुहार लगाई है।

एनसीएलटी ने डीजीसीए को निर्देश दिया था कि इस आधार पर विमान का पंजीकरण रद्द नहीं किया जा सकता है कि आयरिश कंपनी प्रभावित पक्ष है और इसलिए उसकी बात सुनने की जरूरत है। आयरलैंड की कंपनी ने बंद पड़ी जेट एयरवेज को बोइंग बी 777 विमान पट्टे पर दिया था।

बकाये का भुगतान न करने पर एक यूरोपीय मालवाहक परिचालक ने मार्च के अंत में एम्स्टर्डम हवाई अड्डे पर विमान को जब्त कर लिया था। इसके बाद , नीदरलैंड (डच) की एक अदालत ने मई में एयरलाइन के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया था। एनसीएलटी ने पांच जुलाई को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को जेट एयरवेज के बोइंग -777 विमान का पंजीकरण रद्द करने से रोक दिया था। इस विमान को कार्गो कंपनी ने अप्रैल में जब्त कर लिया था।

जेट एयरवेज को 17 जून को एनसीएलटी में ले जाने के बाद कंपनी ने डीजीसीए को इस विमान का पंजीकरण रद्द करने के लिए आवेदन किया था। एनसीएलटी ने पांच जुलाई को इस मामले की फिर सुनवाई शुरू की। सुनवाई के दौरान कंपनी के समाधान पेशेवर ने विमान का पंजीकरण रद्द करने के मुद्दे पर एनसीएलटी से निर्देश देने के लिए कहा क्योंकि कंपनी दिवाला प्रक्रिया के तहत अधिस्थगन अवधि में है।

टॅग्स :जेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम