लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर सरकार ने औद्योगिक भूमि बैंक के लिये उद्योग विभाग को दी 3,100 एकड़ जमीन

By भाषा | Updated: November 17, 2020 22:56 IST

Open in App

जम्मू, 17 नवंबर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने औद्योगिक इकाइयों के काम से भूमि बैंक बनाने के लिये उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को 3,100 एकड़ (25,000 कनाल) से अधिक सरकारी भूखंड का हस्तांतरण किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि तेज औद्योगिक विस्तार सुनिश्चित करने के लिये भूमि बैंक की स्थापना आवश्यक है। यह कदम इसी बात को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कुल हस्तांतरित भूखंडों में 17 हजार कनाल जम्मू संभाग में और आठ हजार कनाल कश्मीर संभाग में है।’’

उन्होंने कहा कि भूमि बैंक में ऐसे सरकारी भूखंड हैं, जो वन या कृषि श्रेणी के नहीं हैं और मुख्य तौर पर खाली पड़े हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि इन भूखंडों की पहचान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के परामर्श के आधार पर राजस्व अधिकारियों ने की है। इनका इस्तेमाल अगले कुछ साल के दौरान औद्योगिक एस्टेट के विकास में किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम