लाइव न्यूज़ :

IT Sector 2022: दिग्गज आईटी कंपनियां का हाल, ऑफर लेटर को कर रहे रद्द, नए कर्मचारियों पर आफत!, जानें क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2022 16:25 IST

IT Sector 2022:  बिजनेसलाइन की एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि महीनों तक ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में देरी के बाद छात्रों को दिए गए ऑफर लेटर को रद्द कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में महीनों की देरी के बाद कथित तौर पर उनके ऑफर लेटर को रद्द कर दिया है।विप्रो, इंफोसिस और टेक महिंद्रा सहित आईटी कंपनियां हैं।भर्ती नहीं कराने के कारण मानसिक और वित्तीय हाल का सामना करना पड़ रहा है।

IT Sector 2022: आईटी क्षेत्र में रोज कुछ ना कुछ हो रहा है। कई दिग्गज आईटी कंपनियां नए कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया को टाल रही हैं। विप्रो, इंफोसिस और टेक महिंद्रा सहित आईटी कंपनियों ने कई उम्मीदवारों की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में महीनों की देरी के बाद कथित तौर पर उनके ऑफर लेटर को रद्द कर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक दिग्गजों से ऑफर पाने वाले सैकड़ों फ्रेशर्स ने ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में लगभग 3-4 महीने की देरी के बाद अपने ऑफर लेटर को रद्द होते देखा है। बिजनेसलाइन की एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि महीनों तक ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में देरी के बाद छात्रों को दिए गए ऑफर लेटर को रद्द कर दिया है।

कई युवाओं ने कहा कि आईटी कंपनियों से ऑफर मिले हैं, लेकिन भर्ती नहीं कराने के कारण मानसिक और वित्तीय हाल का सामना करना पड़ रहा है। ये ऑफर पिछले साल सितंबर में मिले थे। एक साल से ज्यादा हो गया है। पिता की कमाई कम होने से मानसिक हालत खराब है।

छात्रों का दावा है कि उन्होंने करीब 3-4 महीने पहले टॉप टेक कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई किया था। साक्षात्कार के दौर के बाद उन्हें प्रस्ताव पत्र मिले और वह अपनी ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आईटी फर्मों द्वारा ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में महीनों तक देरी हो रही है।

आईटी फर्मों द्वारा अपने ऑफर लेटर को ऑनबोर्ड करने या वापस लेने में देरी की खबरें ऐसे समय में आई हैं, जब दुनिया भर में आईटी उद्योग में मंदी की बात हो रही है। पैसे की आपूर्ति सख्त होने के कारण दुनिया भर में ब्याज दरें बढ़ रही हैं। कई कंपनियों ने हायरिंग फ्रीज कर दी है। यहां तक ​​कि गूगल, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट जैसे दिग्गजों ने भी नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी है।

टॅग्स :नौकरीWiproइंफोसिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम