लाइव न्यूज़ :

Zomato और Swiggy की बजाय ओएनडीसी से खाना ऑर्डर करना ज्यादा सस्ता है? क्या है ONDC और कैसे इस्तेमाल करें, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: May 8, 2023 14:19 IST

सरकारी सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स' (ओएनडीसी) तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कई लोग इसके जरिए खाना ऑर्डर करने को जोमैटो और स्विगी से ज्यादा सस्ता बता रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: जोमैटो और स्विगी जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भारत में फूड डिलीवरी के मामले में सबसे आगे हैं। इन प्लेटफॉर्म ने रेस्तरां और होटल के बिजनेस को भी नया रूप दे दिया है। एक क्लिक में खाना घर पर डिलीवर हो जाने का यह तरीका आम लोगों को भी खूब पसंद आया है और यही वजह भी है दोनों कंपनियों में अधिक से अधिक ग्राहक खींचने की होड़ मची रहती है। हालांकि, फूड डिलीवरी के इस बिजनेस में एक नया खिलाड़ी आ गया है जो अब धीरे-धीरे लोकप्रिय होने लगा है। यह खिलाड़ी है ओएनडीसी यानी सरकारी सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स'।

ओएनडीसी की सबसे खास बात यह है कि यह रेस्तरां को किसी तीसरी पार्टी (जैसे जोमैटो और स्विगी) के बिना सीधे उपभोक्ताओं को भोजन बेचने की सुविधा देता है। वैसे तो ONDC फूड टेक प्लेटफॉर्म सितंबर 2022 से मौजूद है, लेकिन हाल ही में इसने लोकप्रियता हासिल करना शुरू कर दिया है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्लेटफॉर्म ने करीब 10,000 रोज के ऑर्डर के आंकड़े को पार कर लिया है।

Zomato और Swiggy से सस्ता है ओएनडीसी

द मिंट की रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेट यूजर्स स्विगी और जोमैट के साथ ओनएनडीसी के फूड डिलीवरी दामों की लगातार तुलना कर रहे हैं। इनमें ओएनडीसी से फूड डिलीवरी के दाम Zomato और Swiggy से कहीं ज्यादा सस्ते हैं। मसलन अगर 'बिग तंदूरी पनीर बर्गर' के दाम अगर स्विगी और जोमैटो में 359 रुपये हैं तो ओएनडीसी पर इसकी कीमत 270 रुपये है।

खाने के अलावा ONDC ग्राहकों को केवल एक क्लिक में कपड़े खरीदने, किराने का सामान खरीदने, मूवी टिकट खरीदने और कैब और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बुक करने की भी सुविधा दे रहा है। ONDC को पेटीएम ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है, जहां ग्राहक सर्च बार पर 'ONDC' टाइप कर सकते हैं और उपलब्ध रेस्तरां से खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

ओएनडीसी क्या है, कैसे इस्तेमाल करें?

ONDC एक सरकारी स्वामित्व वाला ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है जो ग्राहकों को केवल एक क्लिक के साथ भोजन, कपड़े, मूवी टिकट, किराने का सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी विभिन्न वस्तुएँ खरीदने के लिए मंच देता है। अमेजॉन जहां उत्पादों और ग्राहकों के लिए एक एग्रीगेटर के रूप में कार्य करता है, वहीं ONDC सभी उत्पादों और सेवाओं के लिए एग्रीगेटर के तौर पर काम कर रहा है।

बताते चलें कि ओएनडीसी कोई अलग तरह का ऐप नहीं है जिसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकें। ऐप के बजाय ONDC दरअसल UPI की तरह काम करता है, जिसका अर्थ है कि इसे मौजूदा ऐप जैसे - Paytm, PhonePe और Meesho, आदि में जोड़ा जा सकता हैं। ONDC के पास 29,000 से अधिक विक्रेता हैं जो 36 लाख से अधिक उत्पाद बेच रहे हैं।

टॅग्स :जोमैटोस्वीगी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारZomato ने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर किया

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

कारोबारइटर्नल का लाभ 73 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपये, आखिर क्यों सीईओ पद छोड़ेंगे दीपिंदर गोयल, 1 फरवरी से प्रभावी, कौन संभालेगा

कारोबार10 मिनट में सामान पहुंचाने की सेवा समाप्त?, सरकार की सख्ती के बाद जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स आपूर्ति की ब्रांडिंग हटाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी