लाइव न्यूज़ :

लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-अक्टूबर में बढ़कर 14.3 करोड़ टन पर

By भाषा | Updated: December 16, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर भारत का लौह अयस्क उत्पादन चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में बढ़कर 14.3 करोड़ टन पर पहुंच गया और इसके वित्त वर्ष 2019-20 के 24.6 करोड़ टन के रिकॉर्ड उत्पादन को पार कर जाने की पूरी उम्मीद है। खान सचिव आलोक टंडन ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा 'एक जिम्मेदार और प्रतिस्पर्धी खनन उद्योग की ओर' विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय खनन शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अन्य प्रमुख खनिज बाक्साइट के उत्पादन में भी चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान सालाना आधार पर वृद्धि देखी गई है।

टंडन ने कहा, " वित्त वर्ष 2021-22 के अप्रैल-अक्टूबर के दौरान लौह अयस्क का उत्पादन इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 9.55 करोड़ टन के उत्पादन से 50 प्रतिशत अधिक रहा। इसके साथ यह पिछले वित्त वर्ष के कुल रिकॉर्ड उत्पादन को तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। "

उल्लेखनीय है कि भारत औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण लौह अयस्क, जस्ता और बॉक्साइट जैसे खनिजों का एक प्रमुख उत्पादक है। इसके बावजूद खनन और उत्खनन क्षेत्र का देश के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग दो प्रतिशत का योगदान है।

उन्होंने कहा कि नीतिगत बदलाव के परिणाम थोड़े समय में पूरी तरह से नहीं देखे जा सकते हैं। खनिज उत्पादन से संबंधित कुछ शुरुआती रुझान उत्साहजनक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम