लाइव न्यूज़ :

IRCTC-Delhi Metro Rail: रेलगाड़ी या हवाई यात्रा करने वाले यात्री को तोहफा, यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो में ‘टिकट आरक्षित’ करा सकेंगे, जानें क्या है क्यूआर कोड-आधारित टिकट व्यवस्था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2023 21:49 IST

IRCTC-Delhi Metro Rail: आईआरसीटीसी और डीएमआरसी ने ‘एक भारत-एक टिकट’ पहल शुरू करने के लिए समझौता किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि परियोजना को कब चालू किया जाएगा। यात्रियों को परिवहन के विभिन्न साधनों में निर्बाध और परेशानी मुक्त अनुभव देना है। डीएमआरसी सेवाओं के लिए क्यूआर कोड-आधारित टिकट व्यवस्था शुरू करना है।

IRCTC-Delhi Metro Rail: रेलगाड़ी या हवाई यात्रा करने वाले यात्री जल्द ही अपनी आगे की यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो में ‘टिकट आरक्षित’ कर सकेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि आईआरसीटीसी और डीएमआरसी ने ‘एक भारत-एक टिकट’ पहल शुरू करने के लिए समझौता किया है।

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि परियोजना को कब चालू किया जाएगा। इस कदम का मकसद यात्रियों को परिवहन के विभिन्न साधनों में निर्बाध और परेशानी मुक्त अनुभव देना है। डीएमआरसी ने बयान में कहा, ‘‘यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने के तहत भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक रणनीतिक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

‘‘इस अभूतपूर्व सहयोग का मकसद ‘एक भारत-एक टिकट’ पहल के तहत आईआरसीटीसी पोर्टल के जरिये डीएमआरसी सेवाओं के लिए क्यूआर कोड-आधारित टिकट व्यवस्था शुरू करना है।’’ इस पहल के तहत जो यात्री रेलवे, हवाई जहाज या बसों के लिए आईआरसीटीसी मंच के जरिये ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, उन्हें अब डीएमआरसी से टिकट आरक्षित करने की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोभारतीय रेलAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

कारोबारनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः 11,200 करोड़ रुपए निवेश, 1.38 लाख वर्ग मीटर में फैला, हर साल 1.2 करोड़ यात्री आएंगे?, 3,900 मीटर लंबा रनवे, जानिए खासियत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित