लाइव न्यूज़ :

आईआरसीटीसी, एफएचआरएआई मिलकर पर्यटकों को उपलब्ध कराएंगे ठहरने की बढ़िया जगह

By भाषा | Updated: March 18, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) और फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने पर्यटकों को होटल में ठहरने की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए समझौता किया है।

इस समझौते के तहत एफएचआरएआई के सदस्य आईआरसीटीसी और इसकी सहयोगी वेबसाइट की मदद से अपने होटल के कमरों को बुकिंग के लिए उपलब्ध करा सकेंगे।

एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस समझौते के तहत तीन सितारा होटलों या इसके समकक्ष सुविधा प्रदान करने वाले होटलों आईआरसीटीसी को दिए जाए वाले कमीशन में दो प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

छूट पाने के लिए होटल को एफएचआरएआई या उसके क्षेत्रीय संघों से संबद्ध होना आवश्यक है।

एफएचआरएआई के उपाध्यक्ष ग़ुरबक्षीश सिंह कोहली ने कहा, ‘‘इस समझौते से आईआरसीटीसी के उपयोगकर्ताओं को पूरे देश में मौजूद 55,000 से अधिक होटलों में से अपने पसंदीदा होटल को चुनने की सुविधा मिलेगी। ये सभी होटल तीन सितारा या उसके ऊपर की श्रेणी के हैं तथा सभी बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा के अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार, भुवी-जोश की गेंदबाजी के सामने पस्त हुए बल्लेबाज, आरसीबी की 9 विकेट जीत

क्रिकेट'उनके हर गेंदबाज से नफरत है': पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज़ ने टीम इंडिया के खिलाफ ज़हर उगला | VIDEO

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

भारतनागपुर: ध्वनि प्रदूषण रोकने रैप सिंगर बने ईएनटी सर्जन, ‘हॉर्न नॉट ओके प्लीज’ रैप सांग बनाया

क्रिकेटहार से बेदम MI को बड़ा झटका, 4 मैच में 5 विकेट लेने वाले मिचेल सेंटनर बाहर, दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर को किया शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े