लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के टीकों का आईपी निलंबन एक ‘विनाशकारी विचार’ है: डब्ल्यूएसजे

By भाषा | Updated: April 24, 2021 13:38 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 अप्रैल अमेरिका के प्रमुख वित्तीय समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कोविड-19 टीकों के बौद्धिक संपदा अधिकारों को निलंबित करने के प्रस्ताव को ‘विनाशकारी विचार’ करार दिया है।

भारत तथा दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल डब्ल्यूटीओ में यह प्रस्ताव रखा था और इसे कई प्रगतिशील अमेरिकी डेमोक्रेट सांसदों का समर्थन हासिल है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल के संपादकीय बोर्ड ने शुक्रवार को इस प्रस्तावित कदम के खिलाफ लिखा, और सीनेटर क्रिस कॉन्स का समर्थन किया, जिन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों पर बाहरी और आंतरिक हमले हो रहे हैं।

भारत, दक्षिण अफ्रीका और कई अन्य देशों द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव का मकसद निम्न और मध्यम आय वाले देशों को आसानी से और उचित कीमत पर वैक्सीन उपलब्ध कराना है। इस प्रस्ताव को 60 से अधिक शीर्ष अमेरिकी सांसदों का समर्थन हासिल है, जिनमें से ज्यादातर प्रगतिशील हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

क्रिकेटपैट कमिंस नहीं ईशान किशन ही करे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी?, संजय बांगड़ ने कहा- युवा खिलाड़ी बल्ले से साथ भी कर रहा कमाल?

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट