लाइव न्यूज़ :

INX Media Case: सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मांगी

By IANS | Updated: March 8, 2018 00:42 IST

INX media cese: सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश सुनील राणा से मामले में नार्को टेस्ट की मांग करते हुए कहा कि इससे मामले में साजिश का पता चल पाएगा। 

Open in App

नई दिल्ली, 8 मार्च: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को अदालत से आईएनएक्स मीडिया से जुड़े धनशोधन के मामले में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम का नार्को टेस्ट करवाने की अनुमति की मांगी। सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश सुनील राणा से मामले में नार्को टेस्ट की मांग करते हुए कहा कि इससे मामले में साजिश का पता चल पाएगा। अदालत ने जांच एजेंसी को शुक्रवार को आवेदन करने को कहा। इसी दिन कार्ति को तीन दिन की सीबीआई हिरासत अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया जाएगा। एजेंसी पूर्व मीडिया कारोबारी इंद्राणी मुखर्जी और चिदंबरम के चार्टर्ड अकाउंटेंट एस. भास्करन के खिलाफ पेशी वारंट जारी करने के लिए अदालत के निर्देश की मांग करते हुए दूसरा आवेदन दाखिल करने वाली है। धनशोधन के मामले में इंद्राणी गवाह है और वह इस समय हत्या के एक मामले में जेल में है। सीबीआई ने मामले में इंद्राणी को भी आरोपी ठहराते हुए दंडाधिकारी को बताया कि जूनियर चिदंबरम दिल्ली के एक होटल में उनसे मिले थे और आईएनएक्स मीडिया को एफआईपीबी की मंजूरी दिलाने में मदद के लिए उनसे दस लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की थी। सीबीआई ने 28 फरवरी को कार्ति चिदंबरम को आईएनएक्स जिसे अब 9एक्स मीडिया नाम दिया गया है, को विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी दिलाने के लिए पैसा लेने के आरोपों में जांच के लिए गिरफ्तार किया था। उस समय कार्ति चिदंबरम के पिता पी. चिदंबरम केंद्र में वित्तमंत्री थे। पी. चिदंबरम ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है और कहा है कि बड़े पैमाने पर हुए बैंक घोटालों से ध्यान बंटाने के लिए उनके बेटे के खिलाफ सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है।  

टॅग्स :पी चिदंबरमसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया