लाइव न्यूज़ :

निवेश करने का सही समय, टाटा टेक्नोलॉजी में इन्वेस्टर्स का पैसा हुआ दोगुना, गंधार ऑयल, फेडबैंक ने भी पकड़ी गति

By आकाश चौरसिया | Updated: November 30, 2023 13:34 IST

टाटा टेक्नोलॉजी ने आईपीओ जारी होने के साथ निवेशकों को उनके निवेश पर खुश किया है, जिससे उनको रिटर्न मिलने की उम्मीद बढ़ गई। लिस्टिंग का तात्पर्य है कि किसी कंपनी में एक शेयर या शेयर जिसे शेयर बाजार में खरीदा और बेचा जा सकता है। हाल में टाटा टेक्नोलॉजी ने आईपीओ जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा टेक्नोलॉजी ने आईपीओ जारी होने के साथ निवेशकों को उनके निवेश पर खुश किया हैनिवेशकों का रिटर्न उनको दोगुना होकर मिलाआज गंधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया और फेडबैंक फाइनेंसियल सर्विस ने जारी किये आईपीओ

शेयर बाजार: आज गंधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया और फेडबैंक फाइनेंसियल सर्विस अपने आईपीओ के साथ 30 नवंबर से मार्केट में आईपीओ के जरिये अच्छी शुरुआत की है। इन सभी में लिस्टिंग प्रीमियम देखा गया है। लिस्टिंग का तात्पर्य है कि किसी कंपनी में एक शेयर या शेयर जिसे शेयर बाजार में खरीदा और बेचा जा सकता है। हाल में टाटा टेक्नोलॉजी ने आईपीओ जारी किया था। वहीं, टाटा टेक्नोलॉजी ने आईपीओ जारी होने के साथ निवेशकों को उनके निवेश पर खुश किया है, जिससे उनको रिटर्न मिलने की उम्मीद बढ़ गई। 

जहां, टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर सूचीबद्ध होने पर निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक हो गए, वहीं गंधार ऑयल के शेयर भी 76.33% के भारी प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए। फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विस के शेयरों ने भी गति पकड़ी और धीमी शुरुआत के बाद ऊंचे स्तर पर कारोबार किया।

टाटा टेक्नोलॉजी इनमें से सबसे आगे टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी टाटा थी। टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर एनएसई पर 1,200 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुए, जो 500 रुपये प्रति शेयर के मूल्य से 140 फीसदी अधिक है। नवंबर 2021 के बाद से यह भारतीय शेयर बाजार में सबसे अच्छी लिस्टिंग थी।

टाटा टेक्नोलॉजी ने शानदार परफॉर्म कर तेजी के साथ मार्केट में गति बनाई, एनएसई और बीएसई में 1,400 रुपये के भाव के साथ बढ़त बनाई। इसके जरिए निवेशकों को दोगुना रिटर्न मिला। 

3,042 करोड़ रुपये के टाटा टेक्नोलॉजी कीमत के आईपीओ, लगभग दो दशकों में टाटा समूह की पहली आईपीओ लिस्टिंग थी। आईपीओ को निवेशकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिली और इसे 69.43 गुना तक सब्सक्राइब किया गया।

शोध विश्लेषक राजेश यादव के अनुसार, "1,337 रुपये के सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) पर, स्टॉक 75.6 गुना पर कारोबार कर रहा है। इसलिए छोटी अवधि के निवेशकों को मुनाफावसूली करने की सलाह दी जाती है, जबकि लंबी अवधि के निवेशक निवेश में बने रह सकते हैं''।

टॅग्स :शेयर बाजारटाटाTCSनेशनल स्टॉक एक्सचेंजNSEBSENSE Nifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम