लाइव न्यूज़ :

जनवरी के अंत तक पी-नोट्स के जरिये निवेश मामूली घटकर 84,976 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: February 22, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिये निवेश जनवरी के अंत तक मामूली घटकर 84,976 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले महीने यह 31 माह के उच्चस्तर पर पहुंचा था।

दिसंबर के अंत तक भारतीय पूंजी बाजार में पी-नोट्स के जरिये निवेश 87,132 करोड़ रुपये पर पहुंचा था, जो इसका 31 माह का उच्चस्तर है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इससे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के भारतीय बाजार के प्रति रुख का पता चलता है।

पी-नोट्स पंजीकृत एफपीआई द्वारा उन विदेशी निवेशकों को जारी किए जाते हैं, जो बिना पंजीकरण के भारतीय शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, उन्हें पूरी जांच-परख की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

कोरोना वायरस संकट के बीच पिछले साल मार्च में पी-नोट्स के जरिये निवेश 48,006 करोड़ रुपये के करीब 15 साल के निचले स्तर पर आ गया था।

हालांकि, उसके बाद अगस्त तक लगातार पांच माह तक यह बढ़ा था। अगस्त में यह 74,027 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। सितंबर में यह घटकर 69,821 करोड़ रुपये पर आ गया था। उसके बाद फिर इसमें बढ़ोतरी हुई। हालांकि, जनवरी में पी-नोट्स के जरिये निवेश में मामूली गिरावट आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?