लाइव न्यूज़ :

बीमा कंपनी एलआईसी को बंपर फायदा, अडाणी समूह की सात कंपनियों में किए गए निवेश का मूल्य बढ़कर 44670 करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2023 20:19 IST

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी और प्रमुख संस्थागत निवेशक भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में निवेश का मूल्य अप्रैल से करीब 5,500 करोड़ रुपये बढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएलआईसी ने अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड में सबसे अधिक 9.12 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है।बीएसई में बुधवार को इसका भाव 717.95 रुपये प्रति शेयर पर रहा। समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का असर एलआईसी के निवेश पर भी पड़ा।

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी के अडाणी समूह की सात कंपनियों में किए गए निवेश का मूल्य बढ़कर 44,670 करोड़ रुपये हो गया है। समूह की कंपनियों के शेयरों में हाल की तेजी से निवेश मूल्य बढ़ा है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी और प्रमुख संस्थागत निवेशक भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में निवेश का मूल्य अप्रैल से करीब 5,500 करोड़ रुपये बढ़ गया है। एलआईसी ने अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड में सबसे अधिक 9.12 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है।

बीएसई में बुधवार को इसका भाव 717.95 रुपये प्रति शेयर पर रहा। इससे कंपनी में एलआईसी का हिस्सेदारी मूल्य 14,145 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लि. में एलआईसी की 4.25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बुधवार को 2,476.90 रुपये प्रति इक्विटी के आधार पर निवेश मूल्य बढ़कर 12,017 करोड़ रुपये हो गया।

बीमा कंपनी ने अडाणी टोटल गैस और अंबुजा सीमेंट में 10,500 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर लगाए हैं। इसके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन लि., अडाणी ग्रीन एनर्जी और एसीसी में भी एलआईसी की हिस्सेदारी है। अमेरिकी वित्तीय शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग ने इस साल जनवरी में रिपोर्ट जारी कर अडाणी समूह पर धोखाधड़ी और शेयर के भाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।

उसके बाद समूह की कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में 145 अरब डॉलर तक की भारी गिरावट आ गयी थी। हालांकि अडाणी समूह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और उसे सिरे से खारिज कर दिया। रिपोर्ट के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का असर एलआईसी के निवेश पर भी पड़ा।

एलआईसी ने 30 जनवरी को कहा था कि उसने अडाणी समूह की कंपनियों में 30,127 करोड़ रुपये निवेश कर रखा है और 27 जनवरी, 2023 को उसका बाजार मूल्य 56,142 करोड़ रुपये था। हालांकि शेयरों में गिरावट के साथ एलआईसी का निवेश मूल्य फरवरी, 2023 में 27,000 करोड़ रुपये तक आ गया था।

हालांकि गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह के इस संकट से पार पाने की रणनीति के बाद इसके शेयरों में फिर से तेजी देखी जा रही है। समूह की रणनीतियों में कुछ कर्ज को लौटाना, बॉन्ड की पुनर्खरीद, ताजा निवेश और समूह की दो कंपनियों की 21,000 करोड़ रुपये का कोष जुटाने की योजना शामिल हैं।

उच्चतम न्यायालय की विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट आने के बाद भी अडाणी कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है। समिति ने कहा है कि अडाणी समूह के शेयरों के भाव में हेराफेरी का उसे कोई सबूत नहीं मिला है। इसके साथ ही अडाणी समूह की कंपनियों में विदेशी कंपनियों के निवेश में हुए कथित उल्लंघन की अलग से हुई सेबी की जांच में 'कुछ नहीं मिला' है।

टॅग्स :Adani EnterprisesLICAdani Wilmar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम