लाइव न्यूज़ :

Instant Loan Scheme SBI: पैन और जीएसटी आंकड़े लाओ और 15-45 मिनट में 50000000 रुपये लोन?, एसबीआई ने त्योहारी सीजन में दिया तोहफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2024 16:25 IST

Instant Loan Scheme SBI: एमएसएमई शाखा में आने वाले किसी भी व्यक्ति को केवल अपना पैन और जीएसटी आंकड़ों तक पहुंच की अनुमति देनी होगी। हम 15-45 मिनट में मंजूरी दे सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक एमएसएमई ऋण के सरलीकरण पर जोर दे रहा है। बहुत से लोग संगठित एमएसएमई उधार प्रणाली में आ सकेंगे।असंगठित क्षेत्र से ऋण ले रहे हैं। हम उन्हें बैंक के दायरे में लाना चाहेंगे।

Instant Loan Scheme SBI: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एमएसएमई क्षेत्र को आसानी से पर्याप्त कर्ज उपलब्ध कराने के लिए तत्काल ऋण योजना के तहत कर्ज सीमा को मौजूदा पांच करोड़ रुपये से बढ़ाने की योजना बना रहा है। 'एमएसएमई सहज' ‘डिजिटल इनवॉयस’ वित्त पोषण योजना है। इसके तहत बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के 15 मिनट के भीतर ऋण के लिए आवेदन करने, दस्तावेज उपलब्ध कराने और स्वीकृत ऋण को जारी करने की सुविधा दी जाती है। एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा, ''हमने पिछले साल पांच करोड़ रुपये तक की ऋण सीमा के लिए एक डेटा आधारित मूल्यांकन शुरू किया था। हमारी एमएसएमई शाखा में आने वाले किसी भी व्यक्ति को केवल अपना पैन और जीएसटी आंकड़ों तक पहुंच की अनुमति देनी होगी। हम 15-45 मिनट में मंजूरी दे सकते हैं।''

उन्होंने कहा कि बैंक एमएसएमई ऋण के सरलीकरण पर जोर दे रहा है। इससे गिरवी रखने की जरूरत कम हो जाती है, और बहुत से लोग संगठित एमएसएमई उधार प्रणाली में आ सकेंगे। शेट्टी ने कहा, ''अभी भी बड़ी संख्या में एमएसएमई ग्राहक हैं, जो असंगठित क्षेत्र से ऋण ले रहे हैं। हम उन्हें बैंक के दायरे में लाना चाहेंगे।'' ​​

नेटवर्क विस्तार के सवाल पर शेट्टी ने कहा कि एसबीआई चालू वित्त वर्ष में देश भर में 600 शाखाएं खोलने की योजना बना रहा है। मार्च 2024 तक एसबीआई के पास देश भर में 22,542 शाखाओं का नेटवर्क था। उन्होंने कहा, ''हमारे पास शाखा विस्तार की मजबूत योजनाएं हैं... यह मुख्य रूप से उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित होगी।

बहुत सी आवासीय कॉलोनियों तक हम नहीं पहुंचे हैं। हम चालू वर्ष में लगभग 600 शाखाएं खोलने की योजना बना रहे हैं।'' एक विशाल शाखा नेटवर्क के अलावा, एसबीआई 65,000 एटीएम और 85,000 बैंक प्रतिनिधि के जरिये अपने ग्राहकों को सेवाएं देता है।

उन्होंने कहा, ''हम लगभग 50 करोड़ ग्राहकों की सेवा करते हैं और हमें यह कहते हुए गर्व है कि हम हर भारतीय और हर भारतीय परिवार के बैंकर हैं।'' शेट्टी ने कहा कि उनका प्रयास एसबीआई को न केवल शेयरधारकों के लिए, बल्कि प्रत्येक संबंधित पक्षों के लिए सर्वश्रेष्ठ और सबसे मूल्यवान बैंक में बदलने का है।

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडियाSBIभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टकैश वैन को घेरा और राइफल छीनकर खेत में फेंका, 2700000 रुपये की लूटे?, पटना के सम्पतचक में बाइक सवार 5 अपराधियों ने दिया अंजाम?

भारतबिहार सरकारः 900000 कर्मचारियों को फायदा?, महंगाई भत्ता 60%, कैबिनेट बैठक में 18 महत्वपूर्ण फैसले, देखिए लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती