लाइव न्यूज़ :

Input Tax Credit ISD 2024-25: एक अप्रैल 2025 तक पंजीकरण कराना अनिवार्य, क्या है आईएसडी और कैसे करेगा काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2024 19:09 IST

Input Tax Credit ISD 2024-25: इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) को अपनी शाखाओं के बीच वितरित करने के लिए खुद को अनिवार्य रूप से आईएसडी के रूप में पंजीकृत कराना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआईटीसी को साझा करने की व्यवस्था जीएसटी नियमों में निर्धारित है।आईएसडी के रूप में पंजीकृत कराने की अंतिम तिथि एक अप्रैल 2025 अधिसूचित की है।रजत मोहन ने कहा यह कदम परिचालन पारदर्शिता बढ़ाने का एक प्रयास है।

Input Tax Credit ISD 2024-25: कई राज्यों में उपस्थिति रखने वाली तथा शाखा कार्यालयों के साथ ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ वितरित करने वाली कंपनियों को एक अप्रैल 2025 तक जीएसटी प्राधिकरणों के समक्ष ‘इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर’ (आईएसडी) के रूप में पंजीकरण कराना होगा। फरवरी में पेश किए वित्त विधेयक, 2024 के जरिये सरकार ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून में संशोधन करते हुए कहा था कि बहु-राज्य जीएसटी पंजीकरण वाले व्यवसायों को सेवाओं के लिए किसी भी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) को अपनी शाखाओं के बीच वितरित करने के लिए खुद को अनिवार्य रूप से आईएसडी के रूप में पंजीकृत कराना होगा।

आईटीसी को साझा करने की व्यवस्था जीएसटी नियमों में निर्धारित है और मोटे तौर पर समान आईटीसी को एक ही पैन वाली विभिन्न शाखाओं के टर्नओवर के अनुपात में विभाजित किया जाता है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने अब बहु-राज्य शाखाओं वाली सभी कंपनियों को आईएसडी के रूप में पंजीकृत कराने की अंतिम तिथि एक अप्रैल 2025 अधिसूचित की है।

लेखा एवं परामर्श कंपनी मूर सिंघी के कार्यकारी निदेशक रजत मोहन ने कहा यह कदम परिचालन पारदर्शिता बढ़ाने का एक प्रयास है। इससे करदाताओं को राज्यों में सामान्य ‘बिल’ पर उचित तरीके से कर क्रेडिट वितरित करने में मदद मिलेगी।

केपीएमजी के भारत में साझेदार एवं अप्रत्यक्ष कर प्रमुख अभिषेक जैन ने कहा कि सरकार ने आईएसडी प्रावधानों के क्रियान्वयन के लिए उचित समय दिया है, जिससे कंपनियों को पूरी तरह से तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। 

टॅग्स :GST CouncilBank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?