लाइव न्यूज़ :

IPO: इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस, स्नैपडील, टाटा टेक्नोलॉजीज और गो डिजिट इंश्योरेंस समेत 80 कंपनियां आईपीओ लाने की तैयारी में, जानें पूरा मामला और देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2023 13:55 IST

Initial Public Offering IPO: मैनकाइंड फार्मा के साथ हुई। कंपनी के 4,326 करोड़ रुपये के आईपीओ के साथ पूंजी बाजार में दस्तक दी।

Open in App
ठळक मुद्देनिपुण गोयल ने कहा कि पिछले तीन महीनों से आईपीओ बाजार में तेजी देखी जा रही है। सूचीबद्ध होने के बाद इसका प्रदर्शन बेहतर रहा।अगले चार-आठ सप्ताह में कई आईपीओ आने की उम्मीद है।

Initial Public Offering IPO: इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस, स्नैपडील, टाटा टेक्नोलॉजीज, नेटवेब टेक्नोलॉजीज और गो डिजिट इंश्योरेंस समेत 80 कंपनियां आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी में हैं। ब्रोकरेज कंपनी आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने जानकारी दी।

कंपनी के अध्यक्ष निपुण गोयल ने कहा कि पिछले तीन महीनों से आईपीओ बाजार में तेजी देखी जा रही है। इसकी शुरुआत मैनकाइंड फार्मा के साथ हुई। कंपनी के 4,326 करोड़ रुपये के आईपीओ के साथ पूंजी बाजार में दस्तक दी। इसे निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया। सूचीबद्ध होने के बाद इसका प्रदर्शन बेहतर रहा।

उन्होंने कहा कि तब से पांच और आईपीओ आ चुके हैं। अगले चार-आठ सप्ताह में कई आईपीओ आने की उम्मीद है। गोयल ने कहा, ‘‘आज की तारीख तक, लगभग 80 कंपनियों ने आईपीओ के लिये पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास पेशकश दस्तावेज का मसौदा जमा किये हैं।

हमें उम्मीद है कि उनमें से कई अगले कुछ महीनों में बाजार में आएंगे।’’ इन कंपनियों में इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस, स्नैपडील, टाटा टेक्नोलॉजीज, नेटवेब टेक्नोलॉजीज और गो डिजिट इंश्योरेंस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय सेवाओं, स्वास्थ्य और विनिर्माण सहित कई क्षेत्रों में पूंजी जुटाने का दायरा व्यापक होने की संभावना है।

भारतीय यात्रियों के पसंदीदा गंतव्यों में महानगर, मनाली, दुबई शामिल : रिपोर्ट

चालू साल की पहली छमाही में भारतीय यात्रियों की पहली पसंद में पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ नयी दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई जैसे शहर रहे। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ऑनलाइन यात्रा ऐप बुकिंग डॉट कॉम की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, लोग तेजी से नयी दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे जैसे महानगरीय क्षेत्रों और मनाली, ऋषिकेश जैसे पर्वतीय नगरों और जयपुर जैसे सांस्कृतिक विरासत वाले स्थानों की यात्रा करना पसंद कर रहे हैं।

भारतीय यात्रियों द्वारा देश से बाहर यात्रा करने के मामले में 2023 की पहली छमाही में सबसे आगे दुबई, बैंकॉक, लंदन, सिंगापुर, क्वालालंपुर, हो ची मिन्ह सिटी, पेरिस और हनोई रहे। रिपोर्ट के अनुसार, रुकने के लिए होटलों के साथ-साथ रिजॉर्ट, अतिथि गृह और घरों पर किराया देकर रुकने वाली सेवाएं शीर्ष पर रहीं।

पहली छमाही में भारत में सबसे ज्यादा पर्यटक ब्रिटेन, अमेरिका, बांग्लादेश, रूस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से रहे। सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटकों ने नयी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता की यात्रा की। यह रिपोर्ट भारत आने वाले सभी (भारतीय और अंतरराष्ट्रीय) यात्रियों की एक जनवरी से 27 जून, 2023 के बीच बुकिंग के आंकड़ों पर आधारित है। 

टॅग्स :IPOसेंसेक्सSensexshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम