लाइव न्यूज़ :

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी का भी बुरा हाल

By भाषा | Updated: June 13, 2022 11:02 IST

Share Market Update: शेयर बाजार में आज खुलते ही गिरावट का रूख रहा।  वैश्विक बाजारों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते ये गिरावट है।

Open in App

मुंबई: वैश्विक बाजारों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 1,394 अंक से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी गिरकर 15,800 के करीब आ गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी का असर भी घरेलू शेयर बाजारों पर असर पड़ा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,394.17 अंक गिरकर 52,909.27 पर आ गया, जबकि निफ्टी 399.55 अंक गिरकर 15,802.25 पर था। सेंसेक्स से सभी 30 शेयर लाल निशान में थे। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 1,016.84 अंक या 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 54,303.44 पर बंद हुआ था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 276.30 अंक या 1.68 प्रतिशत गिरकर 16,201.80 पर आ गया। अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो, हांगकांग और शंघाई के बाजार मध्य सत्र के सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

अमेरिका में शेयर बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 1.37 फीसदी गिरकर 120.31 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुद्ध रूप से 3,973.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है