लाइव न्यूज़ :

इटली के राजनीति संकट से भारत का शेयर मार्केट धड़ाम, रुपया भी 22 पैसे टूटा

By भाषा | Updated: May 29, 2018 11:15 IST

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच शिखर वार्ता को लेकर बनी अनिश्चिता से भारतीय शेयर मार्केट पर असर पड़ रहा है।

Open in App

मुंबई, 29 मई: शेयर बाजारों में शुरुआती रुझान में तेजी के बाद निवेशकों के मुनाफा वसूली से सेंसेक्स आज 57 अंक गिरकर खुला। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 57.30 अंक यानी 0.16% गिरकर 35,108.18 अंक पर खुला।

एकदम शुरुआती कारोबार में यह 35,232.44 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। पिछले तीन सत्र के कारोबार में सेंसेक्स में 820.57 अंक की बढ़त दर्ज की गई है। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23.85 अंक यानी 0.22% घटकर 10,664.80 अंक पर खुला है।

नहीं थम रहा पेट्रोल-डीजल के महंगे होने का सिलसिला, आज की देखें किमतें  

ब्रोकरों के अनुसार घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बाजार का शुरुआती रुझान तेजी भरा रहा। लेकिन अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच शिखर वार्ता को लेकर बनी अनिश्चिता से एशियाई बाजारों के कमजोर संकेतों और निवेशकों के मुनाफा वूसली से बाजार में गिरावट का दौर जारी हो गया। इसके अलावा इटली के राजनीतिक संकट ने भी शेयर बाजारों को प्रभावित किया।

रुपया में 22 पैसे की शुरुआती गिरावट

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 22 पैसे टूटकर 67.65 पर खुला। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार आयातकों और बैंकों की ओर से डॉलर की बढ़ी मांग के चलते रुपया कमजोर हुआ। साथ ही घरेलू शेयर बाजारों के निचले स्तर पर खुलने से भी रुपया पर दबाव पड़ा।

प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कल 795.06 करोड़ रुपये के मूल्य के शेयरों की बिक्री की। कल डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे सुधरकर 67.43 पर बंद हुआ था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :शेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम