लाइव न्यूज़ :

इंडियन ऑयल ने पेश किया भारत का पहला 100 ऑक्टेन पेट्रोल

By भाषा | Updated: December 1, 2020 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने मंगलवार को देश का पहला 100 ऑक्टेन पेट्रोल पेश किया। इससे भारत भी उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया जहां बाजार में इस तरह का उच्च गुणवत्ता वाला ईंधन उपलब्ध है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस ईंधन को पेश करते हुए कहा कि एक्सपी 100 प्रीमियम पेट्रोल शुरुआत में 10 शहरों ‘दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, आगरा, जयपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद’ में आईओसी के चुनिंदा बिक्री केन्द्रों पर उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि यह ईंधन उत्तर प्रदेश में आईओसी की मथुरा रिफाइनरी में तैयार किया जाता है और इसकी चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति की जाती है।

ऑक्टेन रेटिंग ईंधन की स्थिरता का मानक हैं। यह नॉक (टकराव) से बचाव की ईंधन की क्षमता का मानक है। जब इंजन के सिलिंडर में ईंधन पहले ही प्रज्वलित हो जाता है, तो इसे नॉक कहा जाता है। यह प्रभाव को कम करता है और इससे इंजन को नुकसान हो सकता है। ऑक्टेन संख्या जितनी अधिक होती है, उतना ही पेट्रोल नॉक को रोकने में सक्षम होता है।

दुनिया भर में 100 ऑक्टेन पेट्रोल का लक्जरी वाहनों के लिये उत्कृष्ट बाजार है। यह केवल छह देशों अमेरिका, जर्मनी, यूनान, इंडोनेशिया, मलेशिया और इजरायल में उपलब्ध है। अधिकांश खुदरा स्टेशनों पर ऑक्टेन पेट्रोल के तीन प्रकार 87 (नियमित), 89 (मध्य-ग्रेड) और 91-94 (प्रीमियम) उपलब्ध होते हैं।

प्रधान ने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने हाल ही में ओक्टेन 99 पेश किया था और अब आईओसी एक्सपी100 के साथ बाजार में आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत की तकनीकी प्रगति का प्रमाण है और हमारी रिफाइनरियों में इसका निर्माण आत्मनिर्भर भारत का एक बढ़िया उदाहरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

क्रिकेटपैट कमिंस नहीं ईशान किशन ही करे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी?, संजय बांगड़ ने कहा- युवा खिलाड़ी बल्ले से साथ भी कर रहा कमाल?

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट