लाइव न्यूज़ :

भारतीय पूंजी बाजार में पी-नोट्स के जरिये निवेश में तेजी, आंकड़ा बढ़कर 95911 करोड़ रुपये, नवंबर, 2022 के बाद का उच्च स्तर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2023 15:31 IST

पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) उन विदेशी निवेशकों को पी-नोट्स जारी करते हैं, जो खुद सीधे पंजीकृत हुए बिना भारतीय शेयर बाजार का हिस्सा बनना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक निश्चित प्रक्रिया से गुजरना होता है।जनवरी के अंत में 91,469 करोड़ रुपये था। भारत एफपीआई निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन गया है।

नई दिल्लीः पिछले दो महीनों में भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिये निवेश में तेजी देखी गई है। अप्रैल अंत में यह आंकड़ा बढ़कर 95,911 करोड़ रुपये हो गया। यह नवंबर, 2022 के बाद का उच्च स्तर है। उस समय पी-नोट्स के जरिये निवेश 96,292 करोड़ रुपये था।

 

विशेषज्ञों ने कहा कि यह निवेश मुख्य रूप से देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि से प्रेरित है। पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) उन विदेशी निवेशकों को पी-नोट्स जारी करते हैं, जो खुद सीधे पंजीकृत हुए बिना भारतीय शेयर बाजार का हिस्सा बनना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें एक निश्चित प्रक्रिया से गुजरना होता है।

सेबी के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय बाजारों में पी-नोट्स के जरिये किए गए निवेश का मूल्य (इक्विटी, बॉन्ड और मिश्रित प्रतिभूतियां) मार्च के अंत में 88,600 करोड़ रुपये था और यह आंकड़ा अप्रैल के अंत में बढ़कर 95,911 करोड़ रुपये हो गया। इससे पहले पी-नोट्स के जरिये निवेश फरवरी के अंत में 88,398 करोड़ रुपये और जनवरी के अंत में 91,469 करोड़ रुपये था।

सैसनलाइन के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रेय जैन ने कहा कि भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि के चलते पी-नोट्स के जरिये निवेश में वृद्धि हुई है। इस वजह से भारत एफपीआई निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन गया है।

टॅग्स :भारतीय रुपयाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती