लाइव न्यूज़ :

बाजार पहुंच बढ़ाने के मुद्दे पर अमेरिका के साथ काम करने पर विचार करेगा भारत: गोयल

By भाषा | Updated: August 19, 2021 23:46 IST

Open in App

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बाजार पहुंच के मुद्दों पर अमेरिका के साथ काम करने को लेकर विचार करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह फिलहाल एक नए व्यापार समझौते के बारे में नहीं सोच रहा है। गोयल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ जल्दी समझौता करने में महत्वपूर्ण रुचि दिखाई है। निर्यातकों को अपनी रुचि के क्षेत्रों को मंत्रालय के साथ साझा करना चाहिए। मुंबई में निर्यात संवर्धन परिषद के नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका ने अब तक इस तरह के संकेत दिए हैं कि वे नए व्यापार समझौतों के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम हालांकि बाजार पहुंच बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह हमारे निर्यात क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत और एक बड़ा अवसर खोलने वाला भी होगा।’’ वही ब्रिटेन के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को लेकर उन्होंने कहा कि प्रस्ताव अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है और दोनों देश बातचीत कर रहे हैं। गोयल ने कहा, ‘‘हम उन क्षेत्रों में संबंधित मंत्रालयों के साथ काम कर रहे हैं, जहां हम समझौते को जल्दी तय कर सकते है। इसलिए हम 11,000 उत्पादों से संबंधित समझौता करने की कोशिश करने के बजाय, उनकी और हमारी जरुरत वाले क्षेत्र में काम कर सकते है।’’ इसके अलावा यूरोपीय संघ के साथ व्यापक व्यापार समझौते पर उन्होंने कहा, ‘‘चर्चा शुरू हो गई है। यूरोपीय संघ में 27 देश शामिल है। उनके साथ समझौता एक बहुत लंबी प्रक्रिया है और हम इसे गति देने के लिए बहुत मेहनत करेंगे।’’ केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि भारत 'उन गलतियों' को नहीं दोहराएगा जो पिछले मुक्त व्यापार संधि में की गई थीं। गोयल ने इसके अलावा निर्यात जगत से वर्ष 2030 तक 2,000 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। जिसमें 1,000 अरब का वस्तु निर्यात और 1,000 अरब डालर का सेवा निर्यात शामिल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर