लाइव न्यूज़ :

भारत की हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में दुनिया भर में सबसे आगे निकलने की योजना: आर के सिंह

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:31 IST

Open in App

बिजली मंत्री आर के सिंह ने कहा है कि भारत की हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर सबसे आगे निकलने की योजना है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत उर्वरक और परिशोधन कार्यों में हरित हाइड्रोजन के उपयोग की अनुमति देने का भी प्रस्ताव कर रहा है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के जलवायु मामलों के विशेष दूत जॉन केरी से बातचीत में यह बात कही। बिजली मंत्रालय के शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार सिंह ने बृहस्पतिवार शाम को टेलीफोन पर केरी के साथ बातचीत में कहा कि भारत ईंधन के रूप में हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने को लेकर अगले 3-4 महीनों में हरित हाइड्रोजन के लिए प्रतिस्पर्धी बोलियां आयोजित करेगा। भारत 4,000 मेगावाट इलेक्ट्रोलाइजर (हाइड्रोजन पैदा करने के लिये) क्षमता के लिए बोली मंगाने पर विचार कर रहा है। बयान के अनुसार केरी ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिये भारत को बधाई दी। देश में 63 हजार मेगावाट क्षमता निर्माणधीन है, जबकि 25 हजार मेगावाट क्षमता बोलियों के अधीन है। इसको मिलाकर कुल नवीकणीय ऊर्जा क्षमता 1,46,000 मेगावाट पहुंच गयी है। बयान में कहा गया है, ‘‘केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने केरी को हरित हाइड्रोजन में वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख देश के रूप में उभरने की भारत की योजना के बारे में जानकारी दी। भारत उर्वरक और परिशोधन क्षेत्रों में हरित हाइड्रोजन के उपयोग की अनुमति देने का प्रस्ताव कर रहा है। यह धूसर (ग्रे) हाइड्रोजन को हरित हाइड्रोजन से बदलने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।’’ सिंह ने अमेरिकी दूत से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण को सबसे अधिक महत्व देते हैं। उन्होंने केरी को सुझाव दिया कि भारत और अमेरीका विद्युत और प्रौद्योगिकी के लिए नवप्रवर्तन के क्षेत्र में मिलकर काम कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा के भंडारण की लागत को कम करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। मंत्री ने केरी को हाल में सौर और पवन ऊर्जा की स्थापित क्षमता एक लाख मेगावाट पहुंचने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर हम जल विद्युत क्षमता को भी इसमें जोड़ दें तो नवीकरणीय ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता 1,47,000 मेगावाट हो जाएगी। इसके अलावा 63 हजार नवीकरणीय क्षमता निर्माणाधीन है। सिंह ने केरी को यह भी बताया कि लागत प्रतिस्पर्धी हरित हाइड्रोजन उत्पादन को सक्षम बनाने के लिए राष्ट्रीय हाइड्रोजन ऊर्जा मिशन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ईंधन के रूप में हाइड्रोजन के व्यावहारिक उपयोग को लेकर अगले 3-4 महीनों में हरित हाइड्रोजन के लिए प्रतिस्पर्धी बोलियां आयोजित करेगा।’’ उन्होंने कहा कि अन्य देशों को लागत कम करने के लिए अधिक इलेक्ट्रोलाइजर संयंत्रों के साथ आगे आने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRK चौधरी जाकर अपना धर्म बदल लें, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

भारतभाजपा ने आरके सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से किया बर्खास्त, एक सप्ताह के भीतर मांगा स्पष्टीकरण

भारतसम्राट, दिलीप, मंगल और सांसद संजय जायसवाल इस्तीफा दें या प्रशांत किशोर पर मानहानि दायर करें, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका देंगे आरके सिंह

भारतLok Sabha Elections 2024: "फिर से बनेगी मोदी सरकार, कोई नहीं चाहता कि इंडिया गठबंधन की सरकार बने", आरा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने कहा

भारतLok Sabha Elections: एनडीए बिहार में 40 सीटों जीतेगी, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कांग्रेस और राजद पर किया हमला, सीट शेयरिंग पर सिर फुटव्वल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम