लाइव न्यूज़ :

India-Nigeria Tie-up: कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, औषधि, यूपीआई और बिजली में गठजोड़, भारत और नाइजीरिया आर्थिक संबंधों को ऐसे मिलेगा बल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2024 15:13 IST

India-Nigeria Tie-up: वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में भारत के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की नाइजीरिया यात्रा के दौरान अन्य मुद्दों के साथ-साथ इन मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय एक्जिम बैंक और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के अधिकारी शामिल थे।लाभकारी निवेश को बढ़ाने के लिए कई क्षेत्रों की पहचान की, जिन पर ध्यान दिया जाना है। एमएसएमई (लघु, कुटीर व मझोले उपक्रम) जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।

India-Nigeria: भारत और नाइजीरिया ने आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सहयोग बढ़ाने हेतु कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, औषधि, एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई), स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली और बिजली क्षेत्र जैसे क्षेत्रों की पहचान की है। स्थानीय मुद्रा निपटान (एलसीएस) से तात्पर्य दो देशों के बीच द्विपक्षीय लेनदेन प्रत्येक देश की संबंधित मुद्रा में किए जाने से है। वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में भारत के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की नाइजीरिया यात्रा के दौरान अन्य मुद्दों के साथ-साथ इन मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

वाणिज्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अमरदीप सिंह भाटिया के नेतृत्व में भारत से सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अबुजा (नाइजीरिया) की यात्रा की थी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), भारतीय एक्जिम बैंक और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के अधिकारी शामिल थे।

इसमें कहा गया कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार के साथ-साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी निवेश को बढ़ाने के लिए कई क्षेत्रों की पहचान की, जिन पर ध्यान दिया जाना है। बयान में कहा गया, ‘‘ इनमें दोनों पक्षों के बाजार पहुंच संबंधी मुद्दों का समाधान और कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, औषधि, एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई), स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली, बिजली व नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि तथा खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा, परिवहन, रेलवे, विमानन तथा एमएसएमई (लघु, कुटीर व मझोले उपक्रम) जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।’’

उन्होंने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली समझौते को शीघ्र पूरा करने पर भी सहमति व्यक्त की। नाइजीरिया अफ्रीका क्षेत्र में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। भारत और नाइजीरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में 11.8 अरब अमरीकी डॉलर से घटकर 2023-24 में 7.89 अरब अमरीकी डॉलर रह गया।

कुल 27 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ करीब 135 भारतीय कंपनियां नाइजीरिया में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। ये निवेश विविध क्षेत्रों में फैले हुए हैं, जिनमें बुनियादी ढांचा, विनिर्माण, उपभोक्ता वस्तुएं और सेवाएं शामिल हैं।

टॅग्स :इकॉनोमीनाइजीरियाभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम