लाइव न्यूज़ :

चीन को पछाड़ दुनिया के सबसे उभरते यूनिकॉर्न वाले देशों में दूसरे नंबर पर भारत, पहले पर है अमेरिका

By रुस्तम राणा | Updated: April 23, 2022 20:22 IST

विश्व के सबसे उभरते हुए यूनिकॉर्न वाले देशों में भारत दुनिया का नंबर 2 है। इस रेस में भारत ने पड़ोसी मुल्क चीन को भी पछाड़ दिया है।

Open in App

नई दिल्ली: चीन को पछाड़कर दुनिया के सबसे उभरते यूनिकॉर्न वाले देशों में भारत दूसरे नंबर पर आ गया है। जबकि इस लिस्ट में अमेरिका पहले स्थान पर है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर इसको लेकर ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, विश्व के सबसे उभरते हुए यूनिकॉर्न वाले देशों में भारत दुनिया का नंबर 2 है। इस रेस में भारत ने पड़ोसी मुल्क चीन को भी पछाड़ दिया है। हमारा मजबूत और अभिनव पारिस्थितिकी तंत्र भारतीय स्टार्टअप को यूनिकॉर्न क्लब में ज़ूम करने में सक्षम बना रहा है। 

केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के अनुसार, भारत में 32 उभरते हुए यूनिकॉर्न कंपनियां बनी हैं। जबकि चीन में भारत के मुकाबले 27 यूनिकॉर्न कंपनियां बनी हैं। इससे पहले साल 2021 में भी भारत ने चीन को यूनिकॉर्न के मामले में पीछे छोड़ दिया था। साल 2021 में भारत में जहां 33 यूनिकॉर्न बनी थीं तो चीन में यूनिकॉर्न की संख्या सिर्फ 19 रही थी। 

जब कोई कंपनी अपना वैल्यूएशन एक बिलियन डॉलर से ज्यादा बना लेती है तब वह कंपनी यूनिकॉर्न की लिस्ट में आ जाती है। यूनिकॉर्न कंपनी की ग्रोथ तेजी से होने लगती है। इन्वेस्टर उस कंपनी में अपना पैसा लगाना शुरू कर देते हैं।

दरअसल किसी भी इन्वेस्टर का सीधा मकसद अधिकाधिक पैसा कमाना होता है। इसलिए इन्वेस्टर हमेशा यह देखता है कि कंपनी का बाजार कैसा है, कंपनी के ग्रोथ की सम्भावना कैसी हैं ताकि वह पैसा लगाकर ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा सके।

टॅग्स :पीयूष गोयलभारतचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स