लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन में तनाव, सोशल मीडिया पर बायकॉट, जुलाई-सितंबर में बिके पांच करोड़ स्मार्टफोन, चीनी कंपनियों की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी, देखिए सूची

By भाषा | Updated: October 22, 2020 19:20 IST

बाजार के आंकड़े जुटाने वाली कंपनी कैनालिस की रपट के मुताबिक शीर्ष पांच मोबाइल फोन कंपनी शियोमी, सैमसंग, विवो, रीयलमी और ओप्पो की बिक्री में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में वृद्धि दर्ज की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देबाजार में सभी चीनी कंपनियों की कुल 76 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। 2020 की तीसरी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर पांच करोड़ इकाई रही। यह देश में किसी एक तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री का सर्वकालिक उच्च स्तर है।

नई दिल्लीः लॉकडाउन के बाद देश में स्मार्टफोन बाजार में फिर से सुधार दिखायी दे रहा है। वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में इनकी बिक्री अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर यानी पांच करोड़ इकाई रही।

इस दौरान, बाजार में सभी चीनी कंपनियों की कुल 76 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। बाजार के आंकड़े जुटाने वाली कंपनी कैनालिस की रपट के मुताबिक शीर्ष पांच मोबाइल फोन कंपनी शियोमी, सैमसंग, विवो, रीयलमी और ओप्पो की बिक्री में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में वृद्धि दर्ज की गयी है।

कैनालिस ने एक बयान में कहा, ‘‘ 2020 की तीसरी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर पांच करोड़ इकाई रही। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4.62 करोड़ इकाई रही थी। यह देश में किसी एक तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री का सर्वकालिक उच्च स्तर है।’’

शियोमी 26.1 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर रही। कंपनी ने 1.31 करोड़ फोन की बिक्री की। सैमसंग ने वीवो को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। कंपनी ने 1.02 करोड़ फोन की बिक्री के साथ 20.4 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की।

इसके बाद वीवो की 88 लाख फोन की बिक्री के साथ 17.6 प्रतिशत, रीयलमी की 87 लाख के साथ 17.4 प्रतिशत और ओप्पो की 61 लाख स्मार्टफोन की बिक्री के साथ 12.1 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। समीक्षावधि में एपल ने भी बाजार में दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की और इस दौरान आठ लाख इकाई की बिक्री की।

कैनालिस के शोध विश्लेषक वरुण कन्नन ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में भारत-चीन के बीच का तनाव लोगों के बीच चर्चा का प्रमुख विषय रहा है। लेकिन बाजार में लोगों के खरीद निर्णयों पर इसका असर अभी दिखना बाकी है।

उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के तनाव के बीच सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में चीनी उत्पादों के बहिष्कार का मुद्दा छाया रहा। इस बीच सरकार ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को खतरा बताते हुए कई चीनी मोबाइल ऐप को प्रतिबंधित किया है। 

टॅग्स :इकॉनोमीचीनवीवोमोबाइलनरेंद्र मोदीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट