लाइव न्यूज़ :

भारत सभी कृषि जिंसों के उत्पादन में पहले स्थान पर हो सकता है: तोमर

By भाषा | Updated: August 26, 2021 23:46 IST

Open in App

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों और कृषि वैज्ञानिकों में इतनी क्षमता है कि हम दुनिया में भारत सभी जिंसों के उत्पादन में पहले स्थान पर आ पहुंच सकता है।आधिकारिक बयान के अनुसार तोमर ने किसानों के लिए राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण अभियान की शुरूआत करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने किया। उन्होंने कहा कि देश ने खाद्यान्न के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘‘कृषि व सम्बद्ध उत्पादों के मामले में हमारा देश दुनिया में पहले या दूसरे स्थान पर है। हमारे किसानों व वैज्ञानिकों की इतनी क्षमता है कि हम दुनिया में प्रतिस्पर्धा करें तो लगभग सभी जिंसों में पहले स्थान पर हो सकते हैं।’’ मंत्री ने कहा कि देश ने उत्पादन और उत्पादकता के मामले में शानदार प्रगति की है। ‘‘हालांकि आजादी के 75वें वर्ष में हम ऐसे मुकाम पर खड़े है, जहां हमें आत्मावलोकन करने के साथ ही चुनौतियां तथा उनके समाधान पर विचार करना होगा।’’ उन्होंने कहा कि आईसीएआर वर्षा आधारित और अन्य क्षेत्रों में कब-कौन सी खेती हो तथा किन बीजों को विकसित किये जाएं, इस पर सफलतापूर्वक काम रही है। यह भी प्रयत्न किया जा रहा है कि कृषि व किसान नई तकनीक से जुड़े। तोमर ने कहा, ‘‘उत्पादन में हम अव्वल हैं। लेकिन इस प्रचुरता को प्रबंधित करना भी महत्वपूर्ण है। यह सरकार के साथ किसानों की भी जिम्मेदारी है कि हमारे उत्पाद गुणवत्तापूर्ण हो, वैश्विक मानकों पर खरे उतरे, किसान महंगी फसलों की ओर आकर्षित हो, कम रकबे-कम सिंचाई में, पर्यावरण मित्र रहते हुए पढ़े-लिखे युवा कृषि की ओर आकर्षित हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2024:MP BJP का 14 लोकसभा सीट जीतने का बिग प्लान,पानी से बरसेंगे वोट!

भारतMadhya Pradesh:श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खास तैयारी, भोपाल बनाया गया श्रीराम Selfi Point

मध्य प्रदेशग्वालियर किले में 1500 से अधिक लोगों ने एक साथ किया तबला वादन, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतMP Cabinet Oath Ceremony: MP में मंत्रिमंडल विस्तारः विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह समेत 18 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

मध्य प्रदेश"अभी तो विकसित भारत का जश्न मनाएं, मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्द ही होगा", शिवराज सिंह ने सीएम मोहन यादव के कैबिनेट गठन में हो रही देरी पर कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां