"अभी तो विकसित भारत का जश्न मनाएं, मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्द ही होगा", शिवराज सिंह ने सीएम मोहन यादव के कैबिनेट गठन में हो रही देरी पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 25, 2023 08:34 AM2023-12-25T08:34:11+5:302023-12-25T08:37:28+5:30

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछे जाने पर कहा है कि अभी विकसित भारत के जश्न मनाने का समय है, मंत्रिमंडल का गठन भी जल्दी ही हो जाएगा।

"For now, let's celebrate developed India, cabinet expansion will also happen soon", Shivraj Singh said on the delay in CM Mohan Yadav's cabinet formation | "अभी तो विकसित भारत का जश्न मनाएं, मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्द ही होगा", शिवराज सिंह ने सीएम मोहन यादव के कैबिनेट गठन में हो रही देरी पर कहा

फाइल फोटो

Highlightsशिवराज सिंह चौहान ने सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में जानकारी दी पूर्व सीएम चौहान ने कहा कि जल्द ही मोहन यादव कैविनेट का विस्तार होगामौजूदा समय में मोहन यादव मंत्रिमंडल में कुल तीन सदस्य हैं, अटकलें हैं कि सोमवार को इसका विस्तार हो सकता है

विदिशा: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछे जाने पर कहा है कि अभी विकसित भारत के जश्न मनाने का समय है, मंत्रिमंडल का गठन भी जल्दी ही हो जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह टिप्पणी बीते रविवार को विदिशा में चल रही विकास भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के दौरान कही।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "विकास भारत संकल्प यात्रा देश और राज्य की प्रगति का सूचक है। यहां केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना के बारे में न केवल लोगों को जानकारी दी जा रही है बल्कि लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है। लाभार्थियों की सूची जो छूट गए हैं, उन्हें भी शामिल करने की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार विकास के नए आयाम गढ़ रही है।''

उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर कहा, "हमारे लिए तो अभी विकसित भारत का जश्न मनाने का समय है, मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्द ही हो जाएगा।"

मालूम हो कि बीते रविवार को ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को किया जाएगा। वर्तमान समय में मोहन यादव मंत्रिमंडल में कुल तीन सदस्य हैं। जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव और दो उप मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा शामिल हैं।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि बीते रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार मुलाकात की।

उससे पहले सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी।

बीते 13 दिसंबर को बीजेपी विधायक मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का युग समाप्त हो गया था। वहीं राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है।  

Web Title: "For now, let's celebrate developed India, cabinet expansion will also happen soon", Shivraj Singh said on the delay in CM Mohan Yadav's cabinet formation

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे