लाइव न्यूज़ :

आयकर पोर्टल समस्या: वित्त मंत्रालय के अधिकारी इन्फोसिस की टीम के साथ 22 जून को करेंगे बैठक

By भाषा | Updated: June 15, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून वित्त मंत्रालय के अधिकारी नये आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल से जुड़े मसलों और तकनीकी खामियों पर चर्चा के लिये 22 जून को सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस के प्रतिनिधियो के साथ बैठक करेंगे। तकनीकी खामियों के कारण उपयोगकर्ताओं को इस पोर्टल के शुरू होने के एक सप्ताह बाद भी समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि चार्टर्ड एकाउटेंट का शीर्ष संस्थान भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई), ऑडिटर, परामर्शदाता और करदाता भी इस बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान इन्फोसिस की टीम सवालों के जवाब देगी, समस्याओं के बारे में चीजें स्पष्ट करेगी और पोर्टल के बारे में उनकी राय जानेगी।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हाल में शुरू आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर आ रही तकनीकी खामियों के बारे में 22 जून, 2021 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक इन्फोसिस की टीम बैठक करेंगे।’’

बैठक के दौरान बातचीत में आईसीएआई के सदस्य, ऑडिटर, परामर्शदाता और करदाता भी शामिल होंगे।

नया पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.इंकमटैक्स.गॉव़ इन (www.incometax.gov.in) सात जून को चालू किया गया। आयकर विभाग और सरकार ने कहा कि इसका मकसद अनुपालन को करदाताओं के लिये और सुगम बनाना है।

लेकिन कुछ ही समय बाद उपयोगकर्ताओं की कई शिकायतें आ गयीं। एक सप्ताह बाद भी तकनीकी खामियां पूरी तरह से दूर नहीं हुई है।

इन्फोसिस को 2019 में अगली पीढ़ी की आयकर फाइलिंग प्रणाली तैयार करने का अनुबंध दिया गया था। इसका मकसद रिटर्न की प्रसंस्करण प्रक्रिया में लगने वाले 63 दिन के समय को कम कर एक दिन करने और ‘रिफंड’ प्रकिया को तेज करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम