लाइव न्यूज़ :

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिल्ली की कई कंपनियों की 470 करोड़ रुपये की TDS चूक पकड़ी

By भाषा | Updated: February 9, 2020 17:57 IST

दिल्ली में विभाग की टीडीएस शाखा ने चालू वित्त वर्ष की 31 मार्च को समाप्त हो रही अंतिम तिमाही में स्रोत पर कर कटौती सुनिश्चित करने को निजी कंपनियों और सरकारी संगठनों के लिए विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्यक्ष कर की श्रेणी में कुल कल संग्रह में टीडीएस का हिस्सा 40 प्रतिशत बैठता है। एयरलाइन कंपनी ने भी 115 करोड़ रुपये के टीडीएस भुगतान में चूक की है।

आयकर विभाग ने दिल्ली की कई बड़ी कंपनियों द्वारा 470 करोड़ रुपये की स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) की चूक का मामला पकड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि हाल में इन कंपनियों पर छापेमारी के बाद यह मामला सामने आया है। दिल्ली में विभाग की टीडीएस शाखा ने चालू वित्त वर्ष की 31 मार्च को समाप्त हो रही अंतिम तिमाही में स्रोत पर कर कटौती सुनिश्चित करने को निजी कंपनियों और सरकारी संगठनों के लिए विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है। प्रत्यक्ष कर की श्रेणी में कुल कल संग्रह में टीडीएस का हिस्सा 40 प्रतिशत बैठता है।

अधिकारियों ने बताया कि विभाग की टीडीएस शाखा ने हाल में बजट होटलों और गेस्ट हाउस परिचालक कंपनी पर छापा मारा। इसमें पता चला कि कंपनी ने सात साल की अवधि के दौरान किराये पर किए गए 280 करोड़ रुपये के भुगतान पर कथित रूप से टीडीएस नहीं काटा है। इसी तरह एक एयरलाइन कंपनी ने भी 115 करोड़ रुपये के टीडीएस भुगतान में चूक की है। कुछ रीयल एस्टेट कंपनियों ने भी 75 करोड़ रुपये का डिफॉल्ट किया है।

अधिकारियों ने हालांकि इन कंपनियों की पहचान का खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों ने बताया कि दो अन्य इकाइयों को टीडीएस की गलत कटौती या डिफॉल्ट के मामले में दिल्ली क्षेत्र की स्थानीय अदालत ने दोषी करार दिया है। पहले मामले में छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है जबकि दूसरे मामले में छह माह की सजा और पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

टॅग्स :आयकर विभागबिज़नेसदिल्लीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम