लाइव न्यूज़ :

Incentive Scheme PLI: दवा, कपड़ा, ड्रोन के लिए पीएलआई योजना में बदलाव जल्द!, सरकार ने रूपरेखा बनाई, आखिर क्या है अहम वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2023 17:15 IST

Incentive Scheme PLI: योजना की घोषणा 2021 में दूरसंचार, एसी व एलईडी लाइट जैसी वस्तुओं, कपड़ा, चिकित्सकीय उपकरणों के विनिर्माण, वाहन, विशेष इस्पात, खाद्य उत्पाद, उच्च दक्षता वाले सौर पीवी मॉड्यूल, उन्नत रसायन विज्ञान सेल बैटरी, ड्रोन और दवा जैसे 14 क्षेत्रों के लिए की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देयोजना के प्रदर्शन पर अंतर-मंत्रालयी परामर्श के बाद इन क्षेत्रों की पहचान की गई है। उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) का वितरण इस महीने शुरू होगा। वितरण की राशि बढ़ेगी, जो मार्च, 2023 तक केवल 2,900 करोड़ रुपये थी।

Incentive Scheme PLI: सरकार निवेश को प्रोत्साहित करने और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही दवा, ड्रोन तथा कपड़ा क्षेत्रों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) में बदलाव कर सकती है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विभिन्न उत्पादों से जुड़ी योजना के प्रदर्शन पर अंतर-मंत्रालयी परामर्श के बाद इन क्षेत्रों की पहचान की गई है।

अधिकारी ने कहा कि एसी व एलईडी लाइट जैसी वस्तुओं के उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) का वितरण इस महीने शुरू होगा। इससे वितरण की राशि बढ़ेगी, जो मार्च, 2023 तक केवल 2,900 करोड़ रुपये थी। इस योजना की घोषणा 2021 में दूरसंचार, एसी व एलईडी लाइट जैसी वस्तुओं, कपड़ा, चिकित्सकीय उपकरणों के विनिर्माण, वाहन, विशेष इस्पात, खाद्य उत्पाद, उच्च दक्षता वाले सौर पीवी मॉड्यूल, उन्नत रसायन विज्ञान सेल बैटरी, ड्रोन और दवा जैसे 14 क्षेत्रों के लिए की गई थी।

इसके लिए 1.97 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था। एक सरकारी अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, ‘‘ हमने कुछ क्षेत्रों की पहचान की है। हम केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी लेने के लिए संयुक्त नोट भेजेंगे। बदलावों में (दवा क्षेत्र के लिए) कुछ समय बढ़ाना और कुछ क्षेत्रों में कुछ अतिरिक्त उत्पाद जोड़ना शामिल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कपड़ा क्षेत्र में...हम तकनीकी कपड़ा खंड में कुछ अन्य उत्पादों की परिभाषा का विस्तार कर रहे हैं। ड्रोन की बात करें, तो हम उसकी संख्या बढ़ा रहे हैं।’’ ड्रोन और ड्रोन कलपुर्जों के लिए पीएलआई योजना के लिए तीन वित्त वर्षों में आवंटित कुल राशि 120 करोड़ रुपये है।

सभी 14 क्षेत्रों के लिए इन योजनाओं को उचित अनुमोदन के बाद संबंधित मंत्रालयों/विभागों द्वारा अधिसूचित किया गया है। ये योजनाएं क्रिर्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। सरकार को योजनाओं के तहत लाभ चाहने वाली पात्र कंपनियों को करीब 13,000 करोड़ रुपये वितरित करने की उम्मीद है।

टॅग्स :भारत सरकारPLI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

कारोबारसीएसआर पर सालाना खर्च 15,000 करोड़ रुपये को पार?, विशेषज्ञ बोले-स्थानीय भागीदारी को और मजबूत करने की जरूरत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती