लाइव न्यूज़ :

IIT बॉम्बे के छात्रों ने बनाया ऐप और वेबसाइट, अभी मुंबई के लिए मिलेगी रियल-टाइम मौसम की जानकारी

By आकाश चौरसिया | Updated: July 16, 2024 16:06 IST

वास्तविक समय में वर्षा और जलभराव की जानकारी वेब पोर्टल की लिंक https://www.mumbaiflood.in/ के जरिए प्राप्त हो सकेगी। इसी तरह मुंबई में आने वाली बाढ़ की भी जानकारी ऐप के माध्यम से पूर्वानुमान प्राप्त हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वानुमान प्राप्त करने के लिए आईआईटी बॉम्बे के छात्रों ने इस तकनीक का इजात कियाऐप और वेबसाइट के जरिए अब पूर्वानुमान जानकारी मिल जाएगीमुंबई में बाढ़ या मानसून के क्या हैं हालात..

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी-बी) ने मानसून से पहले हाइपरलोकल स्तर पर वर्षा का पूर्वानुमान और बाढ़ की निगरानी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किया है। इस प्रणाली को आईआईटी-बी के इंटरडिसिप्लिनरी प्रोग्राम इन क्लाइमेट स्टडीज (आईडीपीसीएस) के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की एक टीम द्वारा विकसित किया गया है। यह प्रणाली फिलहाल केवल मुंबई के लिए विकसित की गई है।

वास्तविक समय में वर्षा और जलभराव की जानकारी वेब पोर्टल लिंक https://www.mumbaiflood.in/ पर पता चल जाएगी। और मुंबई में आने वाली बाढ़ की जानकारी ऐप के माध्यम से प्राप्त हो सकती है। पोर्टल और ऐप लोगों को पहले से योजना बनाने के लिए वर्षा पूर्वानुमान और बाढ़ का अपडेट दे देगा।

यह पहल एचडीएफसी-ईआरजीओ आईआईटी बॉम्बे (एचई-आईआईटीबी) इनोवेशन लैब द्वारा की गई है, जिसमें एमसीजीएम सेंटर फॉर म्यूनिसिपल कैपेसिटी बिल्डिंग एंड रिसर्च (एमसीएमसीआर) के सहयोग से एचडीएफसी ईआरजीओ की फंडिंग शामिल है।

यह प्रणाली कोलाबा, सांताक्रूज और मरीन लाइन्स में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मुख्य वेधशालाओं से मौसम डाटा का उपयोग करती है और पूरे मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में 60 से अधिक स्वचालित मौसम स्टेशनों और वर्षा निगरानी स्टेशनों को भी टैप करती है।

हाइपरलोकल वर्षा पूर्वानुमान वैश्विक पूर्वानुमान प्रणाली (जीएफएस) से प्राप्त किए गए हैं और एआई/एमएल मॉडलिंग के माध्यम से बढ़ाए गए हैं। इसके उपयोगकर्ता वेब पोर्टल और ऐप दोनों में वर्षा टैब पर अगले 24 घंटों के लिए प्रति घंटा वर्षा अपडेट तक पहुंच सकते हैं।

उपयोगकर्ता जल-स्तर की लाइव जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रणाली में मुंबई के विभिन्न बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में नौ जल-स्तर निगरानी स्टेशन हैं, जिनके जरिए ये अपडेट देगा। दूसरी तरफ स्टेशन मानसून के दौरान वास्तविक समय में जलभराव की अपडेट देने का प्रयास करेंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्रIITBombay
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स