लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में और महंगा हुआ CNG, 2.5 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम, 6 दिनों में ₹9.1 की हुई वृद्धि

By अनिल शर्मा | Updated: April 7, 2022 09:30 IST

दिल्ली में सीएनजी की कीमत आज से 69.11 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी। गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में CNG की कीमत 71.67 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। गुरुग्राम में कीमत 77.44 रुपये प्रति किलोग्राम की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबीते छह दिनों में सीएनसी की कीमतों में प्रति किलो 9.10 रुपए की वृद्धि हुई हैकीमतों में संशोधन के बाद गुरुग्राम में सीएनजी प्रति किलो 77.44 रुपये मिल रही है

नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सीएनसी की कीमतों में प्रति किलो 2 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने गुरुवार को दिल्ली में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि की, जिससे छह दिनों में कुल वृद्धि 9.10 रुपए हो गई।

बढ़ाए गए दाम के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत आज से 69.11 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी। गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में CNG की कीमत 71.67 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। गुरुग्राम में कीमत 77.44 रुपये प्रति किलोग्राम की गई है।

प्राकृतिक गैस कंप्रेस होने के बाद ऑटोमोबाइल में ईंधन के रूप में उपयोग के लिए सीएनजी बन जाती है। यही गैस खाना पकाने और अन्य उद्देश्यों के लिए घरेलू रसोई और उद्योगों में भी पहुंचाई जाती है। सीएनजी की कीमतों में वृद्धि 17 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी और रसोई गैस एलपीजी दरों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी के बाद हुई है।

तेल की कीमतों में बीते 16 दिन में कुल दस रुपये प्रति लीटर या 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि की जा चुकी है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत पहले के 104.61 रुपये के मुकाबले अब 105.41 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम 95.87 रुपये से बढ़कर 96.67 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशभर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से कीमतों में 14वीं बार वृद्धि की गई है। बीते 16 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल दस रुपये प्रति लीटर या 10.5 फीसदी की बढ़ोतरी की जा चुकी है।

22 मार्च को संशोधन चक्र शुरू होने से पहले दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर थी। डीजल की दर में 11.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उसी दिन, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 949.50 रुपये हो गई। कुछ जगहों पर रसोई गैस की कीमत 1,000 रुपये तक पहुंच गई है।

टॅग्स :तेल की कीमतेंपेट्रोल का भावडीजल का भावदिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?