लाइव न्यूज़ :

ICICI Bank Q2 results: दिवाली से पहले बहार?, 11,746 करोड़ रुपये की कमाई, आईसीआईसीआई बैंक को जुलाई-सितंबर में 14.5 प्रतिशत की वृद्धि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2024 15:39 IST

ICICI Bank Q2 results: बैंक की ब्याज आय बढ़कर 40,537 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 34,920 करोड़ रुपये थी।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक की शुद्ध ब्याज आय 9.5 प्रतिशत बढ़कर 20,048 करोड़ रुपये हो गई।पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18,308 करोड़ रुपये थी। सकल कर्ज का 1.97 प्रतिशत रह गई, जबकि एक साल पहले यह 2.48 प्रतिशत थी।

ICICI Bank Q2 results: निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का एकल आधार पर मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 14.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11,746 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 10,261 करोड़ रुपये रहा था। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी सितंबर तिमाही में बढ़कर 47,714 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 40,697 करोड़ रुपये थी। बैंक की ब्याज आय बढ़कर 40,537 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 34,920 करोड़ रुपये थी।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय 9.5 प्रतिशत बढ़कर 20,048 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18,308 करोड़ रुपये थी। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) सितंबर 2024 के अंत तक घटकर सकल कर्ज का 1.97 प्रतिशत रह गई, जबकि एक साल पहले यह 2.48 प्रतिशत थी।

इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए घटकर 0.42 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 0.43 प्रतिशत था। एकीकृत आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सितंबर तिमाही में 12,948 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,896 करोड़ रुपये थी।

टॅग्स :ICICI Bankशेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारShare Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,953 अंकों की और निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?