लाइव न्यूज़ :

Hyundai Motor India Limited: 1 जनवरी 2025 को लगेगा करंट?, कीमत में 25,000 रुपये का इजाफा, असर सभी मॉडलों पर पड़ेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2024 12:33 IST

Hyundai Motor India Limited: कच्चे माल की लागत में वृद्धि, प्रतिकूल विनिमय दर और लॉजिस्टिक्स लागत में वृद्धि के कारण मूल्य वृद्धि आवश्यक हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमूल्य समायोजन के जरिये वहन करना अनिवार्य हो गया है।मॉडलों पर लागू होगी और इसकी सीमा 25000 रुपये तक होगी।एचएमआईएल की विभिन्न वाहन श्रृंखला की कीमत 5.92 से 46.05 लाख रुपये के बीच है।

Hyundai Motor India Limited: हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने एक जनवरी 2025 से अपने विभिन्न मॉडल वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की वृद्धि की बृहस्पतिवार को घोषणा की। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने बयान में कहा, कच्चे माल की लागत में वृद्धि, प्रतिकूल विनिमय दर और लॉजिस्टिक्स लागत में वृद्धि के कारण मूल्य वृद्धि आवश्यक हो गई है।

एचएमआईएल के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘ कच्चे माल की लागत में निरंतर वृद्धि के साथ अब इस लागत वृद्धि का कुछ हिस्सा मामूली मूल्य समायोजन के जरिये वहन करना अनिवार्य हो गया है।’’ उन्होंने कहा कि यह मूल्य वृद्धि सभी मॉडलों पर लागू होगी और इसकी सीमा 25000 रुपये तक होगी।

मूल्य वृद्धि का असर 2025 के सभी मॉडलों पर पड़ेगा। गर्ग ने कहा कि कंपनी ने हमेशा ‘‘ बढ़ती लागत को यथासंभव वहन करने का प्रयास किया है, ताकि हमारे ग्राहकों पर इसका सबसे कम प्रभाव पड़े।’’ वर्तमान में एचएमआईएल की विभिन्न वाहन श्रृंखला की कीमत 5.92 से 46.05 लाख रुपये के बीच है।

टॅग्स :हुंडईभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टकैश वैन को घेरा और राइफल छीनकर खेत में फेंका, 2700000 रुपये की लूटे?, पटना के सम्पतचक में बाइक सवार 5 अपराधियों ने दिया अंजाम?

भारतबिहार सरकारः 900000 कर्मचारियों को फायदा?, महंगाई भत्ता 60%, कैबिनेट बैठक में 18 महत्वपूर्ण फैसले, देखिए लिस्ट

कारोबारलाडली बहना योजना: 13 मई को 36वीं किश्त, 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में सीएम डॉ. मोहन ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां