लाइव न्यूज़ :

कश्मीर पर सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हुंडई इंडिया ने जारी किया बयान, जानें क्या है पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2022 22:36 IST

कंपनी हुंडई मोटर इंडिया की भारत इकाई ने एक बयान साझा किया है। पाकिस्तान हुंडई ने 5 फरवरी को एक पोस्ट किया था। इसको लेकर हंगामा शुरू हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने ट्विटर और फेसबुक दोनों पोस्ट को हटा दिया।कंपनी ने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए एक बयान जारी किया है। हुंडई ने कहा कि भारत हमारा दूसरा घर है।

नई दिल्लीः पाकिस्तानहुंडई के पोस्ट पर सोशल मीडिया पर घमासान मच गया। कश्मीर पर किए गए पोस्ट के कारण ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी हुंडई को लेकर बवाल बढ़ गया। लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट को लेकर रविवार दोपहर भारतीय सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा।

कंपनी ने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए एक बयान जारी किया है। हुंडई मोटर इंडिया ने कहा कि पिछले 25 से अधिक सालों से भारतीय बाजार के लिए प्रतिबद्ध है और हम राष्ट्रवाद का सम्मान करने के लिए मजबूत लोकाचार के लिए मजबूती से खड़े हैं। हुंडई मोटर इंडिया को जोड़ने वाली अवांछित सोशल मीडिया पोस्ट इस महान देश के प्रति हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता और सेवाओं को ठेस पहुंचा रही है।

हुंडई ने कहा कि भारत हमारा दूसरा घर है। हम जीरो टॉलरेंस नीति पर विश्वास करते हैं। हम इसकी कड़ी आलोचना करते हैं। हम इंडिया के प्रति कमिटमेंट हैं और इस देश के लोगों के साथ खड़े रहेंगे और काम करते रहेंगे।

 

पाकिस्तान के 'कश्मीर एकजुटता दिवस' के उपलक्ष्य में किए गए ट्वीट में लिखा है, "आइए हम अपने कश्मीरी भाइयों के बलिदान को याद करें और उनके समर्थन में खड़े हों, क्योंकि वे आजादी के लिए संघर्ष जारी रखते हैं।" कैप्शन को एक पोस्टर के साथ साझा किया गया था, जिसमें डल झील की तस्वीर थी और 'कश्मीर' शब्द पीले रंग में लिखा था और शीर्ष पर कांटेदार तारों से ढका हुआ था।

टॅग्स :हुंडईपाकिस्तानजम्मू कश्मीरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी