लाइव न्यूज़ :

HUL और गोदरेज ने ग्राहकों की दी बड़ी राहत, लाइफबॉय और लक्स जैसे साबुन के दाम घटाए, जानें पूरा डीटेल

By आजाद खान | Updated: October 10, 2022 15:48 IST

जानकारों का मानना है कि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और गोदरेज द्वारा साबुनों की कीमत को कम करने को लेकर चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में इनकी बिक्री में इजाफा देखने को मिल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और गोदरेज ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। इन कंपनियों ने लाइफबॉय और लक्स जैसे साबुन के दाम घटा दिए है। बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि कच्चे माल की कीमत में कमी आई है।

नई दिल्ली:FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) ने अपने साबुन वाले ब्रांड के कीमत को घटाया है। साबुन एक ऐसी चीज है जिसे लोग हर रोज इस्तेमाल करते है, ऐसे में इसके दाम के कम होने से आम आदमी को बड़ी राहत है। 

ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि कच्चे माल के रेट में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में इन कंपनियों ने साबुन की कीमतों को 15 फीसदी तक घटा दिया है। 

इनके दाम घटे है

लाइफबॉय (Lifebuoy) और लक्स (Lux) बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने इन साबुनों की कीमत में कटौती की है। ऐसे में इन साबुन के कीमतों में  5 से 11 फीसदी की कटौती हुई है। 

यही नहीं गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) ने गोदरेज नंबर-1 साबुन के दाम भी कम किए है। कंपनी द्वारा इसके दाम भी 13-15 तक कम किए गए है। ऐसे में इस कटौती को देखते हुए एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में इन कंपनियों के बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 

इस कटौती पर कंपनियों ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के सीएफओ समीर शाह ने कहा- 'प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती के साथ GCPL उपभोक्ताओं को कीमतों में गिरावट का लाभ देने वाली पहली एफएमसीजी कंपनियों में से एक है।' 

वहीं जब हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के प्रवक्ता से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'लाइफबॉय और लक्स के लिए पश्चिम क्षेत्र में कीमतों में कटौती की गई है। इन साबुन ब्रांड्स की कीमतों में 5-11 फीसदी की कमी की गई है. प्रवक्ता ने कहा कि सर्फ, रिन, व्हील और डव जैसे अन्य ब्रांडों की कीमतों में किसी भी तरह की कटौती नहीं की गई है।'

इन ब्रांड के कीमत में कोई कटौती नहीं

बताया जा रहा है कि ऊपर बताए गए ब्रांड के कीमत में ही केवल कटौती की गई है। ऐसे में सर्फ, रिन, व्हील और डव जैसे अन्य ब्रांड के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में इस कटौती के पीछे का कारण पाम ऑयल और अन्य कच्चे माल की वैश्विक कीमतों में आई गिरावट बताई जा रही है।  

टॅग्स :बिजनेसHindustan UnileverभारतFMCG
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम