लाइव न्यूज़ :

होंडा ने नयी अमेज उतारी, कीमत 6.32 लाख से शुरू

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:42 IST

Open in App

होंडा कार्स इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने देश में अपनी कॉम्पैक्ट सेडान अमेज का उन्नत संस्करण पेश किया है, जिसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 6.32 लाख रुपये से 11.15 लाख रुपये के बीच है। यह मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन के साथ है। पेट्रोल ट्रिम में 1.2 लीटर का इंजन लगा है जबकि डीजल संस्करण को 1.5 लीटर पावरट्रेन विकल्पों के साथ उतारा गया है। पेट्रोल मैनुअल संस्करण की कीमत 6.32 लाख रुपये से 8.22 लाख रुपये के बीच है, जबकि सीवीटी (ऑटोमैटिक) ट्रिम्स की कीमत 8.06 लाख रुपये और 9.05 लाख रुपये तक है। डीजल मैनुअल संस्करण की कीमत 8.66 लाख रुपये और 10.25 लाख रुपये है जबकि डीजल सीवीटी ट्रिम की कीमत 11.15 लाख रुपये है। कंपनी का दावा है कि मैनुअल पेट्रोल ट्रिम्स 18.6 किमी प्रति लीटर की ईंधन दक्षता प्रदान करते हैं जबकि सीवीटी संस्करण प्रति लीटर 18.3 किमी चल सकता है। दूसरी ओर डीजल मैनुअल संस्करण प्रति लीटर 24.7 किमी और डीजल सीवीटी एक लीटर में 21 किमी दौड़ सकता है। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) के अध्यक्ष और सीईओ गाकू नकानिशी ने एक आभासी अनावरण कार्यक्रम में संवाददाताओं को बताया, ‘‘वर्ष 2013 में बाजार में उतारे जाने के बाद से अमेज हमारे लाइन अप में एक सफल मॉडल रहा है और भारत में हमारे व्यापार का एक प्रमुख स्तंभ रहा है। पिछले आठ वर्षों में इसकी संचयी बिक्री देश में 4.5 लाख इकाई को पार कर गई है।’’ उन्होंने कहा कि देश में कंपनी के कारोबार के लिए एक रणनीतिक मॉडल अमेज को विशेष रूप से भारतीय उपभोक्ता के लिए विकसित किया गया है और विशेष रूप से भारत में बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?