लाइव न्यूज़ :

भारतीय बाजार के लिए नयी एसयूवी गाड़ी बना रही है होंडा

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:35 IST

Open in App

जापान की वाहन विनिर्माता कंपनी होंडा भारतीय बाजार में बड़ी दिखने वाली गाड़ियों के प्रति लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए एक एसयूवी गाड़ी तैयार कर रही है। होंडा वर्तमान में भारतीय बाजार में अमेज, सिटी, जाज और डब्ल्यूआर-वी जैस गाड़ियां बेच रही है। सीआर-वी का उत्पादन बंद करने के बाद एसयूवी श्रेणी में उसके पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है। हौंडा कार्स इंडिया लि. के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गाकु निकनिशि ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘हमने भारतीय बाजार में एसयूवी गाड़ी पेश करने के लिए अध्यन किया है। अब हम पुष्टि कर सकते हैं कि भारतीय बाजार में एक विशेष एसयूवी उतारने के लिए हम आगे के चरण में हैं।’’ उन्होंने हालांकि, इस नयी एसयूवी गाड़ी के आकार और पेश करने की अनुमानित तिथि के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अमेज और सिटी गाड़ी की बिक्री से सेडान श्रेणी में कंपनी की अच्छी मौजूदगी है लेकिन कंपनी अब अपने मौजूदा उत्पाद लाइन-अप में अंतर को भरने के लिए एसयूवी श्रेणी में प्रवेश करेंगे। नाकानिशी ने कहा कि कंपनी के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में यात्री वाहन श्रेणी में एसयूवी का योगदान 40 फीसदी को पार करने वाला है। वही ऑटो उद्योग के अनुसार भारतीय बाजार में कुल यात्री वाहनों की बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी फिलहाल लगभग 34 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

भारतGST घटते ही सस्ती हुई ये 5 मोटरसाइकिल, हीरो स्प्लेंडर और होंडा शाइन सबसे आगे...

कारोबार350 सीसी तक के स्कूटर-मोटरसाइकिल पर 18800 रुपये छूट, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने की घोषणा

कारोबारHonda-Nissan Announce Join: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता कंपनी?, होंडा और निसान ने विलय की घोषणा की

कारोबारHonda Motorcycle & Scooter India: 125 सीसी इंजन वाला नया संस्करण, शुरुआती कीमत 83400 रुपये, होंडा मोटरसाइकिल ने डियो 125 स्कूटर बाजार में उतारा, जानें और खासियत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती