लाइव न्यूज़ :

हिंदुस्तान जिंक ने चंदेरिया स्मेल्टर की एक भट्टी के रखरखाव कार्यों की अवधि बढ़ायी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:31 IST

Open in App

वेदांता लि. की अनुषंगी हिंदुस्तान जिंक ने बुधवार को कहा कि उसने राजस्थान में चंदेरिया लीड जिंक स्मेल्टर में विभिन्न भट्टियों में से एक को रखरखाव के लिये बंद रखने की अवधि बढ़ा दी है। इससे कंपनी को 25,000 टन जस्ता उत्पादन का नुकसान होगा। भट्टी के कई उपकरणों की मरम्मत और उसके रखरखाव से जुड़े कार्यों को लेकर उसे बंद किया गया था ताकि परिचालन को लेकर कोई जोखिम नहीं हो। वेदांता समूह की कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस कदम से उसे करीब 25,000 टन जस्ता उत्पादन का नुकसान होगा। कंपनी ने कहा कि भट्टी के अगले महीने के मध्य तक परिचालन में आने की उम्मीद है। हिंदुस्तान जिंक ने कहा, ‘‘हालांकि, हम अपने सभी ग्राहकों को संतुलित आपूर्ति को लेकर काम करेंगे ताकि उनके परिचालन पर असर नहीं पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLGEC 2025: कभी छोटा मत सोचो, अब हमें दुनिया से लड़ना?, 'वेदांता' के अनिल अग्रवाल ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

कारोबारVedanta Limited: वेदांता पर 920385745 रुपये का जुर्माना और 100000000 रुपये का हर्जाना?, सीमा शुल्क प्राधिकरण ने क्यों लिया एक्शन

कारोबारवेदांता मार्च 2024 तक अपनी सभी इस्पात संपत्तियां बेचेगी, अनिल अग्रवाल ने की घोषणा

कारोबारबढ़ते ऋण के कारण लिस्टेड एंटिटीज में बंट सकती हैं वेदांता लिमिटेड की पैरेंट कंपनियां: सूत्र

भारतVedanta और Foxconn मिलकर गुजरात में लगाएँगे 1.54 लाख करोड़ का Semiconductor Production Plant

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम