लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh Buget 2024: 'मनरेगा' के तहत मजदूरों की बढ़ी तनख्वाह, अब 100 दिन पूरे होने पर मिलेगा ये तोहफा

By आकाश चौरसिया | Updated: February 17, 2024 15:19 IST

सरकार ने आगामी वित्त-वर्ष के लिए कुल राजस्व प्राप्तियां 42,153 करोड़ रुपए आने का अनुमान लगाया है, इसकी जगह कुल राजस्व खर्च 46,667 करोड़ रुपए माना है। नतीजतन, राज्य को 4,514 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुल 58,444 करोड़ रुपए का बजट पेश कियामनरेगा के तहत 240 रुपए से बढ़ाई इतनी राशिलेकिन, इसके साथ वित्त-मंत्री ने बजट पेश करने के साथ कुल राजस्व प्राप्तियां का अनुमान लगाया

Himachal Pradesh Buget 2024: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में कुल 58,444 करोड़ रुपए पेश किया है। बजट पेश करने के साथ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत मजदूरों के काम के सौ दिन पूरे हो जाने पर 3 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। वहीं, मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी भी 240 रुपए से बढ़कर तीन सौ रुपए करने का ऐलान राज्य के मुखिया ने किया है। 

हालांकि, सरकार ने आगामी वित्त-वर्ष के लिए कुल राजस्व प्राप्तियां 42,153 करोड़ रुपए आने का अनुमान लगाया है, इसकी जगह कुल राजस्व खर्च 46,667 करोड़ रुपए माना है। नतीजतन, राज्य को 4,514 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। वित्त-वर्ष 2024-25 के लिए राजकोषीय घाटा 10,784 करोड़ रुपए अनुमानित है, जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.75 फीसदी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक ऐच्चिक निधि को 13 से बढ़ाकर 14 लाख रुपए करने की घोषणा की है। वहीं, अब क्षेत्र के विकास निधि प्रति विधानसभा क्षेत्र 2.10 करोड़ से बढ़ाकर 2.20 करोड़ रुपए करने का ऐलान कर दिया है। दूसरी ओर सेवानिवृत्त कर्मचारियों केलीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी से संबंधित बकाया का भुगतान 1 मार्च 2024 से चरणबद्ध तरीके से शुरू हो जाएगा। सभी सहकारी सभाओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसुखविंदर सिंह सुक्खूशिमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?