लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh 2024: खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में इनामी राशि बढ़ाने की घोषणा

By आकाश चौरसिया | Updated: February 17, 2024 14:36 IST

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जारी प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए बजट पेश किया है। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की और इस दौरान उन्होंने ओलंपिक जीतने वाले खिलाड़ियों की इनामी राशि बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल सरकार ने पेश किया बजट 2024वित्त मंत्री और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा कीउन्होंने बजट पेश करने के साथ ही कई योजनाओं जारी की

Himachal Pradesh 2024:हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से आज वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेश किया है। बजट पेश करने के साथ ही उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वालों के लिए 50 लाख की जगह 3 करोड़ रुपए इनामी राशि बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं, रजत पदक जीतने वालों को 30 लाख की जगह पर अब 2 करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वालों को 20 लाख की जगह अब एक करोड़ रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने 'राजीव गांधी प्राकृतिक खेती योजना' की घोषणा की, जिसके तहत 36,000 किसानों को प्रत्येक पंचायत के 10 किसानों को प्राकृतिक खेती तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा।

बजट 2024 के दौरान वित्त मंत्री ने तीन अटल आदर्श विद्यालय की आधारशिला रखी जाएगी। अटल आदर्श विद्यालय और डे बोर्डिंग स्कूलों के कर्मचारियों का एक विशेष कैडर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 10 राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण की घोषणा की। तकनीकी शिक्षा के लिए 330 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।

सीएम सुक्खू ने 'मुख्यमंत्री सुख अरोग्य योजना' की घोषणा की। इस योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के आयकर नहीं देने वाले व पेंशन नहीं लेने वालों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना की भी घोषणा की गई। इसके तहत सभी विधवाओं के 27 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों, जिनकी सभी स्रोतों से आय एक लाख से कम है, की शिक्षा से संबंधित खर्चसरकार वहन करेगी।  वहीं, 18 साल से कम आयु के बच्चों को एक हजार प्रति माह आरडी के रूप में खाते में जमा करेगी। सभी महिलाओं का स्वास्थ्य बीमा का प्रीमियम सरकार वहन करेगी।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसुखविंदर सिंह सुक्खू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?