लाइव न्यूज़ :

एचएफसीएल का चौथी तिमाही मुनाफा कई गुणा बढ़कर 86 करोड़ रुपये हुआ

By भाषा | Updated: May 11, 2021 00:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई दूरसंचार गीयर बनाने वाली घरेलू कंपनी एचएफसीएल ने सोमवार को कहा कि मार्च में समाप्त चौथी तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ कई गुणा बढ़कर 86.47 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने इससे पिछले साल इसी तिमाही में 8.7 करोड रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंनी ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल कारोबारी गतिविधियां ऊंची रही हैं। पिछले साल की आखिरी तिमाही में महामारी के कारण कारोबार कमजोर रहा।

एचएफसीएल के प्रबंध निदेशक महेन्द्र नाहटा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘परियोजनाओं के कार्य बेहतर ढंग से पूरा होने और आप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) की ऊंची मांग से वृद्धि को समर्थन मिला है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना, भारतनेट से होने वाला कारोबार, 5जी की शुरुआत, आप्टिकल फाइबर और ओएफसी की मांग से आने वाले समय में कारोबार की दिशा तय होगी।

नाहटा ने कहा, ‘‘अगले पांच साल भारत में दूरसंचार कंपनियों के लिये अच्छे कारोबारी अवसर लेकर आयेंगे। उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना की घोषणा अच्छी है और हम भी इस योजना का लाभ उठाने के बारे में देख रहे हैं।’’

आलोच्य तिमाही के दौरान एचएफसीएल का एकीकृत राजस्व दोगुनु से अधिक होकर 1,391.4 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 663.19 करोड़ रुपये रहा था।

वर्ष 2020- 21 में एचएफसी का एकीकृत शुद्ध लाभ 3.7 प्रतिशत बढ़कर 246.24 करोड़ रुपये हो गया जो कि एक साल पहले 237.33 करोड़ रुपये रहा था। सालाना एकीकृत राजस्व 15.2 प्रतिशत बढ़कर 4,422.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो कि इससे पिछले साल 2019- 20 में 3,838.91 करोड़ रुपये रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम