लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटोकॉर्प, फॉक्सवैगन जनवरी से बढ़ाएंगी वाहनों के दाम

By भाषा | Updated: December 23, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह चार जनवरी 2022 से अपने सभी मॉडल की कीमतों में 2,000 रुपये तक की वृद्धि करेगी। उसने कहा कि वह लागत में वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए यह कदम उठा रही है।

हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि कंपनी चार जनवरी, 2022 से अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी करेगी।

बयान में कहा गया है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए मूल्य संशोधन आवश्यक हो गया है।

दोपहिया वाहन निर्माता ने कहा, ‘‘कीमत में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी और वृद्धि की वास्तविक मात्रा मॉडल और बाजार पर निर्भर करेगी।’’

इसी तरह, फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया ने घोषणा की कि वह बढ़ती कच्चा माल और परिचालन लागत के कारण एक जनवरी, 2022 से पोलो, वेंटो और ताइगुन की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी।

मूल्य वृद्धि कार के मॉडल और संस्करण के आधार पर 2-5 प्रतिशत के बीच होगी।

पिछले एक साल में कच्चे माल जैसे इस्पात, एल्युमीनियम, तांबा और कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे मोटर वाहन विनिर्माताओं को मॉडल की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, होंडा कार्स और स्कोडा जैसी कई कार विनिर्माता कंपनियां पहले ही अगले महीने से वाहनों की कीमतों में वृद्धि का संकेत दे चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता-भाई से अलग होकर नई पार्टी?, बीआरएस छोड़ने के 7 माह बाद कविता ने तेलंगाना राष्ट्र सेना लॉन्च की, देखिए वीडियो

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

क्राइम अलर्टघरेलू विवाद और पत्नी हिमा खड़का की गला घोंटकर हत्या, 24 घंटे के भीतर पति कमलसिंह खड़का नवी मुंबई के पनवेल से अरेस्ट

क्रिकेटआईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे?, जानिए क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली में आगे कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी