लाइव न्यूज़ :

वाहन डीलरशिप को डिजिटल कौशल उपलब्ध कराने के लिए हीरो मोटोकॉर्प ने एएसडीसी से हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: August 28, 2021 15:39 IST

Open in App

दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने देश में वाहनों की डीलरशिप में डिजिटल कौशल में कमी को पूरा करने और वृद्धि की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में क्षमता का निर्माण करने के लिए वाहन कौशल विकास परिषद (एएसडीसी) से हाथ मिलाया है। समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुसार भागीदार डीलरशिप के कर्मचारियों को इस समझौते के तहत प्रशिक्षित करेंगे। एएसडीसी के अध्यक्ष निकुंज सांघी ने बयान में कहा, ‘‘हम हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी करके बेहद खुश हैं। यह हमें बड़ी संख्या में युवाओं तक पहुंचने में मदद करेगी, जिन्हें कुशल बनाया जा सकता है और बाद में उन्हें उद्योग में रोजगार मिल सकता है।’’ उन्होंने कहा कि यह भी महत्वपूर्ण है कि देश की युवा पीढ़ी जो काम कर रही है उसमें वह अपने हाथ और दिमाग के अलावा दिल भी लगाए। हीरो मोटोकॉर्प के बिक्री और बिक्री बाद (ऑफ्टर सेल्स) प्रमुख नवीन चौहान ने कहा कि इस रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से कंपनी एएसडीसी के साथ मोटर वाहन उद्योग कार्यबल को कुशल बनाने और पुन: कौशल प्रदान करने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि उद्योग ने हाल के दिनों में नई तकनीकों का आगमन और चलन देखा है, यह प्रवृत्ति भविष्य में भी जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGST घटते ही सस्ती हुई ये 5 मोटरसाइकिल, हीरो स्प्लेंडर और होंडा शाइन सबसे आगे...

कारोबारकौन हैं हर्षवर्धन चितले?, हीरो मोटोकॉर्प ने सीईओ बनाया

कारोबारHero Fincorp ने प्री-आईपीओ राउंड में जुटाए 260 करोड़, घटा पब्लिक इश्यू साइज

कारोबारIndian Automobile Industry: 2030 तक 200000 कुशल लोगों की जरूरत, 13552 करोड़ रुपये निवेश, भारतीय वाहन उद्योग को लेकर सियाम की बड़ी घोषणा

कारोबारहीरो मोटोकॉर्प को IT ने 605 करोड़ रुपए का थमाया डिमांड नोटिस, अब कंपनी दायर करेगी अपील

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम