लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड ने शेयर बाजार को दिया झटका,  बाजार मूल्यांकन 85000 करोड़ रुपये घटा, जानें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2023 18:25 IST

एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी लिमिटेड के विलय के बाद बनने वाली इकाई से बड़े पैमाने पर पूंजी निकासी की आशंका हावी होने से इन कंपनियों के शेयरों में तगड़ी बिकवाली देखी गई।

Open in App
ठळक मुद्देएचडीएफसी बैंक का शेयर 5.90 प्रतिशत टूटकर 1,625.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह छह प्रतिशत तक लुढ़क गया था। गिरावट की वजह से दोनों कंपनियों के मूल्यांकन में भी कमी आ गई।

नई दिल्लीः एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को भारी बिकवाली होने से इन दोनों कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में सम्मिलित रूप से 85,000 करोड़ रुपये का गिरावट आ गई। एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी लिमिटेड के विलय के बाद बनने वाली इकाई से बड़े पैमाने पर पूंजी निकासी की आशंका हावी होने से इन कंपनियों के शेयरों में तगड़ी बिकवाली देखी गई।

इस दौरान एचडीएफसी बैंक का शेयर 5.90 प्रतिशत टूटकर 1,625.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह छह प्रतिशत तक लुढ़क गया था। इसी तरह एचडीएफसी का शेयर भी 5.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,701.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। एक समय इसमें 5.84 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई थी।

इस गिरावट की वजह से दोनों कंपनियों के मूल्यांकन में भी कमी आ गई। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 56,228.1 करोड़ रुपये गिरकर 9,07,505.07 करोड़ रुपये रह गया। वहीं एचडीएफसी का मूल्यांकन 29,572.72 करोड़ रुपये कम होकर 4,95,541.41 करोड़ रुपये पर आ गया।

सेंसेक्स के समूह में शामिल इन दोनों कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली होने से मानक सूचकांक भी 695 अंक गिरकर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "एचडीएफसी की दोनों कंपनियों में भारी बिकवाली होने से भारतीय बाजार में गिरावट का रुख रहा।"

ब्रोकिंग फर्म प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का मानना है कि एमएससीआई वैश्विक मानक सूचकांक के अनुरूप विलय के बाद एचडीएफसी बैंक की पूंजी में 15-20 करोड़ डॉलर की कमी आ सकती है। 

टॅग्स :HDFCशेयर बाजारshare bazarshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम