लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार की बड़ी घोषणा, सीएनजी और पीएनजी पर वैट में की 10 प्रतिशत की कटौती

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 17, 2022 16:52 IST

गुजरात सरकार ने सीएनजी और पीएनजी पर वैट (मूल्य वर्धित कर) 10 प्रतिशत कम करने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देसीएनजी और पीएनजी पर गुजरात सरकार ने वैट 10 प्रतिशत कम करने की घोषणा की।सीएनजी पर वैट कम करने से उपभोक्ताओं को 6 से 7 रुपये प्रति किलो का फायदा होगा।वहीं, पीएनजी में उपभोक्ताओं को 5 से 6 रुपये प्रति किलो का फायदा होगा।

अहमदाबाद:गुजरात के मंत्री जीतू वघानी ने ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य सरकार ने संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) और पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) की कीमतों में 10 प्रतिशत की कटौती की है। सीएनजी पर वैट कम करने से उपभोक्ताओं को 6 से 7 रुपये प्रति किलो का फायदा होगा, जबकि पीएनजी में उपभोक्ताओं को 5 से 6 रुपये प्रति किलो का फायदा होगा।

mypetrolprice.com के अनुसार, अहमदाबाद में सोमवार को औसत सीएनजी की कीमत 83.9 रुपये, गांधीनगर में 82.16 रुपये और वडोदरा में 81.15 रुपये है। बता दें कि इस साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात सरकार ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएनजी और पीएनजी पर वैट की कीमतों में 10 प्रतिशत की कटौती की है।

चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। फिलहाल, गुजरात चुनाव की तारीखों की भी जल्द ही घोषणा की जाएगी। इस बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार 149वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ।

टॅग्स :गुजरात चुनाव परिणामगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम