लाइव न्यूज़ :

चुनावी नतीजों के अगले दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 235 अंकों की उछाल

By IANS | Updated: December 19, 2017 17:44 IST

मंगलवार (19 दिसंबर) को निफ्टी ने 10,472.20 के ऊपरी और 10,406.00 के निचले स्तर को छुआ।

Open in App

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 235.06 अंकों की तेजी के साथ 33,836.74 पर और निफ्टी 74.45 अंकों की तेजी के साथ 10,463.20 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 130.4 अंकों की तेजी के साथ 33,732.08 पर खुला और 235.06 अंकों या 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 33,836.74 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,862.07 के ऊपरी और 33,666.62 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 251.79 अंकों की तेजी के साथ 17,356.19 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 275.17 अंकों की गिरावट के साथ 18,527.85 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 26.05 अंकों की तेजी के साथ 10,414.80 पर खुला और 74.45 अंकों या 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 10,463.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,472.20 के ऊपरी और 10,406.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 17 में तेजी रही, जिनमें वाहन (3.42 फीसदी) उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (2.36 फीसदी), दूरसंचार (1.96 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.81 फीसदी) और उद्योग (1.60 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रौद्योगिकी (0.60 फीसदी) और दूरसंचार प्रौद्योगिकी (0.4.6 फीसदी) शामिल रहे। 

टॅग्स :बिज़नेसबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबार अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज