लाइव न्यूज़ :

150 करोड़ लोगों के जीवन में खुशियों की सौगात, सीएम विष्णणुदेव साय ने कहा-90 प्रतिशत वस्तुएं सस्ती, पीएम मोदी ने 12 लाख सालाना आय को टैक्स फ्री किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2025 12:21 IST

GST New Rate: 101 वें संविधान संशोधन द्वारा एक जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने से पहले तक भारत में 17 प्रकार के टैक्स और 13 प्रकार के सेस लागू थे।

Open in App
ठळक मुद्देजीएसटी अब वास्तव में एक 'अच्छा और सरल कर' बन गया है।पिछले वर्ष 12 लाख सालाना की आय को टैक्स फ्री किया गया।

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णणुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जीएसटी में जो सुधार किए गए हैं, वह देश के 150 करोड़ लोगों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आया है। यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेसवार्ता में साय ने कहा कि जीएसटी अब वास्तव में एक 'अच्छा और सरल कर' बन गया है।

साय ने कहा, ‘‘101 वें संविधान संशोधन द्वारा एक जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने से पहले तक भारत में 17 प्रकार के टैक्स और 13 प्रकार के सेस लागू थे। प्रत्यक्ष कर की बातें करें तो आयकर की दर तो एक समय अधिकतम 97.5 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। पिछले वर्ष 12 लाख सालाना की आय को टैक्स फ्री किया गया।

अब जीएसटी में चार स्लैब के बदले दो ही स्लैब रखने, सभी उपयोगी वस्तुओं पर कर शून्य करने और अनेक उत्पादों में कर 10 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है।’’ मुख्यमंत्री का कहना है कि नये सुधार से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

रोजमर्रा की अनेक वस्तुएं जैसे तेल, शैम्पू, टूथपेस्ट, मक्खन, पनीर, सिलाई मशीन से लेकर ट्रैक्टर एवं उसके कलपुर्जे तथा अन्य कृषि उपकरण और व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा, शैक्षणिक वस्तुओं के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक व ऑटोमोबाइल उत्पादों को किफायती बनाया गया है। जीएसटी कम होने का लाभ वस्त्र उद्योग को विशेष रूप से निर्यात के लिए होगा। 90 प्रतिशत वस्तुएं सस्ती हो गई हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने जगदलपुर में ‘जयपुर फुट’ केंद्र का उद्घाटन किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में 'जयपुर फुट' (कृत्रिम अंग) बनाने वाली संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) के 36वें स्थायी केंद्र का उद्घाटन किया। संस्था के मीडिया सलाहकार प्रकाश भंडारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को केंद्र का उद्घाटन किया।

जयपुर फुट की निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। ‘जयपुर फुट’ भारत के अलावा 44 देशों में मौजूद है। भंडारी ने बताया कि संस्था ने अब तक भारत और विदेशों में 24 लाख लोगों का पुनर्वास किया है। बीएमवीएसएस के संस्थापक और मुख्य संरक्षक डी आर मेहता ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और अन्य नक्सल प्रभावित इलाकों में 12 जयपुर फुट शिविर आयोजित किए गए।

दिव्यांगों को जयपुर फुट एवं अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए। मेहता ने बताया कि ऐसे अशांत इलाकों में शिविर लगाना एक चुनौती थी, लेकिन बीएमवीएसएस के तकनीशियनों और अधिकारियों ने जिला प्रशासन की मदद से दिव्यांगों के पुनर्वास का बीड़ा उठाया।

टॅग्स :जीएसटीछत्तीसगढ़विष्णु देव साय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो