लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडाः वीवो 1100 करोड़ रुपये का और निवेश करेगी, 2024 की शुरुआत तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद, सालाना 12 करोड़ स्मार्टफोन बनेंगे, हजारों नौकरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2023 20:32 IST

नई इकाई 169 एकड़ में फैली है और सभी चरण पूरे होने के बाद भविष्य में इसमें सालाना 12 करोड़ स्मार्टफोन बनाए जाने की क्षमता होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी की मौजूदा विनिर्माण इकाई भी ग्रेटर नोएडा में ही है।भारत में बिका कंपनी का हर स्मार्टफोन ‘मेड इन इंडिया’ है।पहले चरण में 3,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य पूरा कर लेगी।

नई दिल्लीः स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देश में अपनी विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए इस साल के अंत तक 1,100 करोड़ रुपये का और निवेश करेगी। कंपनी ने कहा कि इसके तहत ग्रेटर नोएडा में तैयार हो रही इकाई में 2024 की शुरुआत तक उत्पादन शुरू हो जाएगा। हजारों नए लोग नौकरी करेंगे।

वीवो इंडिया ने कहा कि वह 2023 में ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन की 10 लाख से ज्यादा इकाइयों का निर्यात करने की दिशा में सही चल रही है। उसने 2022 में अपने ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन की पहली खेप थाईलैंड और सऊदी अरब भेजी थी। कंपनी अपनी 7,500 करोड़ रुपये की प्रस्तावित निवेश योजना के तौर पर 2023 के अंत तक पहले चरण में 3,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य पूरा कर लेगी।

वीवो ने एक विज्ञप्ति में कहा, “वीवो इंडिया पहले ही 2,400 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है और विनिर्माण क्षमता बढ़ाने व भारत को वैश्विक निर्यात केंद्र बनाने के सरकार के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में सहयोग करने के लिए 2023 के अंत तक 1,100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी।”

कंपनी ने अपनी इंडिया इम्पैक्ट रिपोर्ट के दूसरे संस्करण को जारी कर दिया है। वीवो की ग्रेटर नोएडा स्थित नई विनिर्माण इकाई में उत्पादन 2024 की शुरुआत तक शुरू हो जाएगा। इसमें अभी अनिवार्य प्रशासनिक मंजूरियां मिलनी बाकी हैं।

नई इकाई 169 एकड़ में फैली है और सभी चरण पूरे होने के बाद भविष्य में इसमें सालाना 12 करोड़ स्मार्टफोन बनाए जाने की क्षमता होगी। कंपनी की मौजूदा विनिर्माण इकाई भी ग्रेटर नोएडा में ही है। विज्ञप्ति के अनुसार, भारत में बिका कंपनी का हर स्मार्टफोन ‘मेड इन इंडिया’ है।

टॅग्स :वीवोनॉएडाउत्तर प्रदेशनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?